Roman Reigns Should Not Miss SmackDown Before WrestleMania: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) WrestleMania 41 में बड़ा मैच लड़ने वाले हैं। उनका ट्रिपल थ्रेट मैच में सीएम पंक (CM Punk) और सैथ रॉलिंस से सामना होने वाला है। फैंस इस मुकाबले के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। रोमन असल में पार्ट टाइमर हैं और इसी के चलते वो कम मौकों पर नज़र आते हैं। वो SmackDown के आखिरी एपिसोड में आए थे और वो 28 मार्च को लंदन में होने वाले ब्लू ब्रांड के शो में भी दिखाई देंगे। WWE द्वारा उन्हें 4 अप्रैल के SmackDown और 7 अप्रैल 2025 के Raw के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। इसके बाद रोमन के स्टेटस पर कोई अपडेट नहीं है। रोमन मुख्य रूप से SmackDown के सुपरस्टार हैं। इसी वजह से उन्हें WrestleMania से पहले यह शो मिस नहीं करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों Roman Reigns को WWE WrestleMania 41 से पहले एक भी SmackDown का एपिसोड मिस नहीं करना चाहिए। 3- WWE दिग्गज रोमन रेंस पहले ही एक महीने से ज्यादा समय तक एक्शन से दूर रहे View this post on Instagram Instagram PostRoad to WrestleMania की शुरुआत Royal Rumble 2025 से हो गई थी। इसके बाद रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस द्वारा हुए हमले के चलते एक्शन से दूर हो गए। वो एक महीने से भी ज्यादा समय तक बाहर रहे। इसी बीच फैंस ने उन्हें काफी ज्यादा मिस किया। 10 मार्च 2025 को रोमन रेंस ने वापसी की। उन्होंने सीएम पंक और सैथ रॉलिंस पर इसी बीच खतरनाक हमला किया। रेंस इसके बाद भी एक हफ्ते एक्शन से बाहर रहे थे। रोमन पहले ही बहुत समय तक Road to WrestleMania से गायब रहे हैं और अगर वो अब एक भी SmackDown का एपिसोड मिस करते हैं, तो यह सही नहीं होगा। रोमन के पहले ही कम नज़र आने के चलते फैंस बेहद गुस्सा थे और अब उनका फिर से गायब होना सभी को निराश कर सकता है। 2- WWE WrestleMania से पहले SmackDown की व्यूअरशिप में स्थिरता लाने के लिए View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania सीजन के दौरान अमूमन WWE को व्यूअरशिप के मामले में फायदा होगा। लगातार शोज़ की रेटिंग अच्छी रहती है। SmackDown का एपिसोड USA नेटवर्क पर आता है और वहां WWE की व्यूअरशिप कुछ खास नहीं रही है। हालांकि, रोमन रेंस के शो का हिस्सा बनने से फैंस में खुशी की लहर छा जाती है और रेटिंग में सुधार आता है। रोमन रेंस के आने से सिर्फ टेलीविजन रेटिंग ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया की व्यूअरशिप भी बढ़ जाती है। WrestleMania 41 की ओर WWE ज्यादा से ज्यादा फैंस को आकर्षित करना चाहेगा। इसके लिए उन्हें व्यूअरशिप बढ़ाए रखनी होगी, ताकि इवेंट के लिए उत्साह बढ़े। रोमन रेंस लगातार SmackDown में आते हैं, तो टेलीविजन व्यूअरशिप के साथ ही सोशल मीडिया पर भी WWE को फायदा होगा। 1- WWE WrestleMania 41 के बिल्डअप में अब बेहद कम समय रह गया है WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल 2025 को देखने को मिलेगा। इवेंट में लगभग 25 दिन रह गए हैं। इसी के चलते WWE हर एक मैच को हाइप करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहेगा। रिपोर्ट के अनुसार रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का ट्रिपल थ्रेट मैच मेन इवेंट में देखने को मिल सकता है। रोमन बड़ी स्टोरी का हिस्सा हैं और इसी के चलते उन्हें इसे हाइप करने के लिए एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहिए। रोमन का लगातार WrestleMania से पहले SmackDown का हिस्सा बनना उनके ट्रिपल थ्रेट मैच की स्टोरी को सही तरह से आगे बढ़ाने और मैच को हाइप करने में मदद करेगा। रोमन अगर शो मिस करते हैं, तो पंक और सैथ पर काफी दबाव आ जाएगा। रोमन को यह गलती नहीं करनी चाहिए और ग्रैंडेस्ट स्टेज से पहले हर एक SmackDown के एपिसोड का हिस्सा बनना चाहिए।