Roman Reigns: WWE Money in the Bank 2023 का बिल्ड-अप इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) के अंत के साथ ही समाप्त हो चला है। इस इवेंट में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और गुंथर (Gunther) जैसे चैंपियंस के टाइटल दांव पर लगे होंगे। मगर रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) vs द उसोज़ (The Usos) मैच सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र बना होगा।भाइयों के बीच हो रहे इस टैग टीम मैच को द ब्लडलाइन के अंदर सिविल वॉर की संज्ञा दी जा रही है। इस बात में कोई संदेह नहीं कि Money in the Bank में Roman Reigns का मैच सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र बना होगा। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 कारणों के बारे में, जिनसे ब्लडलाइन सिविल वॉर टैग टीम मैच Money in the Bank के मेन इवेंट में होना चाहिए।#)WWE Money in the Bank में Roman Reigns का The Bloodline से बाहर निकाला जाना आइकॉनिक मोमेंट हो सकता है?FirstSportz WWE@FirstsportzWWESolo Sikoa or Paul Heyman: Who could betray Roman Reigns next? #WWE #PaulHeyman dlvr.it/SqqtPTSolo Sikoa or Paul Heyman: Who could betray Roman Reigns next? #WWE #PaulHeyman dlvr.it/SqqtPTRoman Reigns ने 2020 में वापसी के बाद हील टर्न लिया था और उस समय उन्होंने द उसोज़ को अपने साथ आने पर मजबूर करते हुए द ब्लडलाइन का गठन किया था। ट्राइबल चीफ ने कई बार अपने ही भाइयों पर क्रूर रवैया दिखाते हुए उनका बुरा हाल किया था, लेकिन अब वही बर्ताव उन्हें खाने को दौड़ रहा है।द उसोज़ पहले ही रोमन का साथ छोड़ चुके हैं। वहीं SmackDown के हालिया एपिसोड में उसोज़ ने कहा था कि उन्हें ट्राइबल चीफ बनने की कोई लालसा नहीं है, लेकिन सोलो सिकोआ को इस किरदार में जरूर देखना चाहेंगे।इससे कयास लगाए जाने लगे हैं कि बहुत जल्द सिकोआ भी रोमन रेंस को धोखा देकर ट्राइबल चीफ की गद्दी पर विराजमान होने का दावा कर सकते हैं। काफी लोगों का मानना है कि सिकोआ, Money in the Bank में ट्राइबल चीफ पर अटैक कर सकते हैं, जो एक आइकॉनिक मोमेंट होगा और ऐसे यादगार लम्हे को मेन इवेंट के लिए ही बुक किया जाना चाहिए।#)WWE में इस समय द ब्लडलाइन से बड़ी स्टोरीलाइन कोई नहींThe Bloodline’s Whore@bloodline_whoreTHE REAL GAG19855THE REAL GAG https://t.co/QBc0AqNa8zद ब्लडलाइन ने करीब 3 सालों तक WWE के मेंस रोस्टर पर अपना वर्चस्व कायम रखा था, लेकिन द उसोज़ के अलग होने के कारण ये ग्रुप बिखर चुका है। ब्लडलाइन में सैमी ज़ेन का आना, उसके बाद ज़ेन और जे उसो की दोस्ती का एंगल और अब रोमन रेंस को धोखा दिए जाने जैसी चीज़ों ने इस कहानी को प्रो रेसलिंग यूनिवर्स की सबसे दिलचस्प स्टोरीलाइन बनाए रखा है।हालांकि अब जे और जिमी उसो खुद को ब्लडलाइन से अलग कर चुके हैं, लेकिन फैंस ये जानने के इच्छुक हैं कि इस कहानी को आगे कैसे बढ़ाया जाएगा। दुनिया भर के फैंस इस स्टोरीलाइन पर नज़र गढ़ाए बैठे हैं, जो इसे WWE में मौजूदा समय की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण स्टोरीलाइन साबित करती है।#)ब्लडलाइन सिविल वॉर Money in the Bank को मेन इवेंट करने के लिए सबसे सही विकल्पNilesh G@oye_nileshI am ready for the WAR -I am ready for the ShowDown -The Usos vs Roman Reigns & Solo Sikoa! #SmackDownI am ready for the WAR -I am ready for the ShowDown -The Usos vs Roman Reigns & Solo Sikoa! #SmackDownhttps://t.co/xySCAmqxb0जैसा कि हमने आपको बताया कि इस समय पूरा WWE यूनिवर्स ये जानने को इच्छुक है कि द उसोज़ के अलग होने के बाद इस स्टोरीलाइन में क्या होता है। Roman Reigns और सोलो सिकोआ vs द उसोज़ के रूप में इस भाइयों की लड़ाई को अब तक शानदार तरीके से हाइप किया गया है।अभी तक उनके सैगमेंट्स और प्रोमो शानदार रहे हैं। चूंकि फैंस द उसोज़ को चीयर करते हुए दिखाई दिए हैं, इसलिए कयास लगाए जाने लगे हैं कि रोमन को एक बार फिर हार झेलनी पड़ सकती है। वो इससे पहले Night of Champions 2023 में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन नहीं बन पाए थे, वहीं अब एक और हार से स्पष्ट हो जाएगा कि कंपनी में ट्राइबल चीफ का डाउनफॉल शुरू हो गया है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।