Reasons Roman Reigns Taking Break From WWE Right Decision: रोमन रेंस (Roman Reigns) पर कुछ हफ्ते पहले WWE SmackDown में खतरनाक हमला हुआ था। बता दें, रोमन ब्लू ब्रांड के आखिरी एपिसोड में नज़र नहीं आए। ऐसा लग रहा है कि असली ट्राइबल चीफ ने एक बार फिर टीवी से ब्रेक ले लिया है।कई फैंस पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन के टीवी से गायब होने से बिल्कुल भी खुश दिखाई नहीं दे रहे हैं। हालांकि, उनका ब्रेक पर जाना एक तरह से सही है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों रोमन रेंस का WWE से ब्रेक पर जाना सही फैसला है।3- WWE SmackDown में ब्लडलाइन द्वारा रोमन रेंस पर हुए हमले को खतरनाक दिखाना जरूरी था View this post on Instagram Instagram Postजेकब फाटू ने कुछ हफ्ते पहले SmackDown में रोमन रेंस पर हमला करके उनकी हालत खराब की थी। इसके बाद सोलो सिकोआ और टामा टोंगा ने भी रोमन पर अटैक करने में जेकब का साथ दिया था। अंत में ब्लडलाइन ने रेंस को कमेंट्री डेस्क पर ट्रिपल पावरबॉम्ब दिया था।अगर असली ट्राइबल चीफ इसके बाद भी ब्लू ब्रांड में नज़र आते तो उनपर हुआ हमला बिल्कुल भी खतरनाक नहीं लगता। वहीं, रोमन रेंस के हमले के बाद ब्रेक पर जाने की वजह से ब्लडलाइन काफी डॉमिनेंट नज़र आई और इस फैक्शन को काफी फायदा हुआ है। अब यह देखना रोचक होगा कि रेंस किस तरह इस हील ग्रुप को सबक सिखा पाते हैं।2- सोलो सिकोआ WWE में रोमन रेंस की अनुपस्थिति में कोडी रोड्स के साथ फिउड को सही तरह खत्म कर पाएंगे View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ को SummerSlam में रोमन रेंस के दखल की वजह से कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी। इस वजह से सोलो टाइटल के लिए रीमैच डिजर्व करते हैं। हालांकि, रोमन के टीवी पर रहते हुए सोलो शायद ही कोडी के साथ चैंपियनशिप फिउड आगे बढ़ा पाते।ट्राइबल चीफ ने ऐलान किया है कि वो कोडी रोड्स और केविन ओवेंस के बीच होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच के विजेता के खिलाफ टाइटल मैच लड़ेंगे। Bash In Berlin में होने वाले इस मैच में कोडी की जीत की संभावना है। इसके बाद वो सोलो सिकोआ के खिलाफ एक बार फिर टाइटल डिफेंड कर सकते हैं। संभव है कि इस मुकाबले के जरिए उनका सोलो के खिलाफ टाइटल फिउड का आखिरकार अंत हो सकता है।1- WWE में रोमन रेंस को एक ही तरह की बुकिंग मिल रही थी View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से ही केवल ब्लडलाइन पर हमला करते हुए आ रहे थे। इसके बाद ही जेकब फाटू ने रोमन के आखिरी अपीयरेंस वाले SmackDown के एपिसोड में वापसी करते हुए उनकी हालत खराब की थी। अगर रेंस ब्रेक पर नहीं जाते तो वो अपना बदला लेने के लिए एक बार फिर ब्लडलाइन पर हमला करते।देखा जाए तो असली ट्राइबल चीफ को एक ही तरह की बुकिंग मिलने से ब्लडलाइन की कहानी फीकी पड़ सकती थी। यह कहना गलत नहीं होगा कि रोमन रेंस की वापसी के बाद उनके साथ जिमी उसो और पॉल हेमन का नहीं होना काफी अजीब था। संभव है रोमन अगली बार जिमी और हेमन के साथ रिटर्न करके ब्लडलाइन की कहानी को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं।