Roman Reigns & Solo Sikoa: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के बीच अनबन लगातार बढ़ती जा रही है। समरस्लैम (SummerSlam 2023) में सोलो, रेंस पर चिल्लाते हुए भी नज़र आए थे। साफ तौर पर लग रहा है कि दोनों जल्द ही अलग हो सकते हैं।इन सभी चीज़ों के बावजूद लगता है कि रोमन रेंस को सोलो सिकोआ का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को सोलो सिकोआ का साथ नहीं छोड़ना चाहिए और उन्हें अपने साथ बनाए रखना चाहिए।3- WWE दिग्गज Roman Reigns को Solo Sikoa के कारण मैच जीतने में मदद मिलती रहेगी View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस अमूमन अपने मैच चीटिंग से जीतते हैं। Clash at the Castle 2022 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ ट्राइबल चीफ का टाइटल रन लगभग खत्म हो ही गया था। हालांकि, सोलो सिकोआ ने डेब्यू करके रेंस को जीत दिलाई थी। इसके बाद से लगातार सिकोआ ने रेंस की मदद की है। ऐसे में अब रोमन को सोलो का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।इससे उन्हें नुकसान होगा। द उसोज़ उनके साथ नहीं है और ऐसे में रोमन रेंस को मैच जीतने में सोलो सिकोआ ही मदद करते हैं। अगर वो सोलो से ही अलग हो जाएंगे, तो यह उनके लिए खराब चीज़ होगी। इससे एक तरह से रेंस को नुकसान है और वो कभी ऐसा नहीं चाहेंगे। ऐसे में अगर सोलो से उनकी दूरियां बढ़ रह रही हैं, तो उन्हें सिकोआ को समझाकर साथ बनाए रखना चाहिए।2- रोमन रेंस के फैक्शन में सोलो सिकोआ के अलावा कोई नहीं है View this post on Instagram Instagram Postद ब्लडलाइन फैक्शन ने पिछले 2 सालों में काफी नाम बनाया है। वो WWE के सबसे बड़े फैक्शन्स में से एक रहा है। इस ग्रुप में एक समय रोमन रेंस, द उसोज़, सोलो सिकोआ, पॉल हेमन और सैमी ज़ेन थे। साफ तौर पर इतने सदस्यों के साथ ब्लडलाइन फैक्शन पूरी तरह से डॉमिनेट कर पा रहा था।सैमी ज़ेन और द उसोज़ फैक्शन से अलग हो गए। अब ब्लडलाइन में सिर्फ रोमन रेंस और उनके स्पेशल काउंसिल पॉल हेमन के अलावा सोलो सिकोआ हैं। अगर सोलो भी अलग हो जाएंगे, ब्लडलाइन फैक्शन का वर्चस्व पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। यह सही मायने में एक खराब चीज़ रहेगी।1- रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ उनकी स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाते हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस पार्ट टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं। ऐसे में जब रेंस नहीं होते हैं, तो सोलो सिकोआ उनकी कहानी को आगे बढ़ाते हैं। इससे ब्लडलाइन में चल रही स्टोरीलाइन सही तरह से जारी रह पाती है। अगर सोलो सिकोआ और रोमन रेंस अलग हो जाते हैं, तो इससे ट्राइबल चीफ को ही मुख्य रूप से नुकसान होगा।सोलो अपनी अलग दुश्मनी का हिस्सा बन जाएंगे। ऐसे में रोमन रेंस जिस रेसलर के साथ दुश्मनी में रहेंगे, उसे नुकसान होगा क्योंकि रेंस की गैरमौजूदगी में कहानी का मोमेंटम खराब होगा। साथ ही सोलो के रहने से रेंस का प्रभाव कम नहीं होता है। ऐसे में अगर सोलो अलग हो जाते हैं, तो जरूर रेंस की स्टोरीलाइंस बोरिंग हो जाएगी। इसी कारण रेंस को सोलो को अपने साथ बनाए रखना चाहिए।