3 कारण क्यों Seth Rollins और 'Demon' Finn Balor के बीच WWE SummerSlam 2023 में मैच होना चाहिए

Ujjaval
WWE SummerSlam में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच होना चाहिए
WWE SummerSlam में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच होना चाहिए

Seth Rollins vs 'Demon' Finn Balor: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) इवेंट का आयोजन कुछ हफ्तों बाद देखने को मिलेगा। इस शो के लिए फैंस मुख्य रूप से उत्साहित नज़र आ रहे हैं। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड करते हुए दिखाई दे सकते हैं। उनके पास इस समय कोई चैलेंजर नहीं हैं।

Ad

Raw के आखिरी एपिसोड में फिन बैलर ने कहा था कि उन्हें अभी सैथ से बदला लेना है। ऐसे में वो ही रॉलिंस के अगले चैलेंजर बन सकते हैं। वो डीमन गिमिक को ला सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों सैथ रॉलिंस और 'डीमन' फिन बैलर के बीच SummerSlam 2023 में मैच होना चाहिए।

3- सात साल पहले WWE SummerSalm में Seth Rollins vs 'Demon' Finn Balor मैच हुआ था

youtube-cover
Ad

सैथ रॉलिंस और 'डीमन' फिन बैलर के बीच SummerSlam 2016 में यूनिवर्सल टाइटल के लिए मैच देखने को मिला था। अब 7 साल के बाद SummerSlam फिर से करीब है और दोनों एक ही स्टोरीलाइन का हिस्सा बने हुए हैं। ऐसे में अब WWE उनके बीच इतिहास को दोहरा सकता है।

'डीमन' फिन बैलर और सैथ रॉलिंस का मैच बुक करके WWE फैंस की पुरानी यादों को ताजा कर सकता है। इतने सालों में फिन बैलर और सैथ रॉलिंस में काफी बदलाव हुए हैं और वो बेहतर हो गए हैं। ऐसे में अब उन्हें दोबारा इसी शो में 7 साल बाद आमने-सामने देखना बहुत रोचक रहने वाला है। फैंस यह चीज़ जरूर पसंद करेंगे।

2- डीमन को हराने से चैंपियनशिप की लिगेसी बढ़ेगी

youtube-cover
Ad

फिन बैलर का 'डीमन' गिमिक अभी तक फैंस को बहुत पसंद आया है। काफी सालों से बैलर इस गिमिक में कभी हारे नहीं थे। हालांकि, पिछले कुछ मैचों में उन्हें हार मिली है। अभी भी फैंस को 'डीमन' गिमिक पसंद है और बैलर इस रूप में आने के बाद जल्दी हारते नहीं हैं। अभी कंपनी अपने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को बिल्ड कर रही है।

सैथ रॉलिंस को अगर ऐसे में एक ताकतवर स्टार पर जीत मिलती है, तो इस नए वर्ल्ड टाइटल का कद बढ़ जाएगा। यह चीज़ बिजनेस के हिसाब से सही रहेगी क्योंकि अभी कंपनी का मुख्य लक्ष्य वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल की लिगेसी को कायम करना है। डीमन को हराने से सैथ रॉलिंस का कद बढ़ेगा और वर्ल्ड टाइटल को फायदा होगा।

1- 'डीमन' फिन बैलर ने सैथ रॉलिंस को पहले हराया है

youtube-cover
Ad

फिन बैलर और सैथ रॉलिंस के बीच Money in the Bank 2023 में मैच देखने को मिला था। इस मैच में सैथ ने फिन को हराकर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रिटेन किया था। ऐसे में अब अगर फिन बैलर को सैथ पर भारी पड़ना है, तो उन्हें अपने खतरनाक कैरेक्टर को वापस लाना होगा।

यह बिजनेस के हिसाब से काफी ज्यादा अच्छा विकल्प रह सकता है। 'डीमन' फिन बैलर ने SummerSlam 2016 में सैथ रॉलिंस को क्लीन हराया था। ऐसे में अब बैलर उसी चीज़ को दोहराना चाहेंगे। सैथ के लिए 'डीमन' फिन बैलर का सामना करना सही मायने में एक बड़े चैलेंज की तरह रहेगा क्योंकि उन्हें भी पता है कि जजमेंट डे के मौजूदा सदस्य को खतरनाक कैरेक्टर में हराना बहुत मुश्किल काम है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications