Solo Sikoa & Roman Reigns: पिछले कुछ महीनों में रोमन रेंस (Roman Reigns) को कई बार धोखा मिला है। WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2023) में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने उन्हें धोखा दिया था। अब द उसोज़ (The Usos) भी उनसे अलग हो गए हैं। द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन में अब सिर्फ रोमन रेंस, सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और पॉल हेमन (Paul Heyman) रह गए हैं। सोलो सिकोआ और रोमन रेंस के बीच भी दुश्मनी के बीज WWE ने बो दिए हैं। आने वाले समय में वो भी ट्राइबल चीफ के खिलाफ हो सकते हैं। ऐसे में पॉल हेमन को भी सोलो के साथ जुड़ जाना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों सोलो सिकोआ के रोमन रेंस को धोखा देने की स्थिति में पॉल हेमन को भी उनका साथ देते हुए ट्राइबल चीफ से अलग हो जाना चाहिए। 3- WWE दिग्गज Roman Reigns से अलग होने के बाद Solo Skoa को माइक पर काम करने में दिक्कत आ सकती है View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने अभी तक मेन रोस्टर डेब्यू के बाद बहुत ही कम मौकों पर अपनी प्रोमो स्किल्स का प्रदर्शन किया। अमूमन को शांत रहते हैं और रिंग में अपने गुस्से का प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में सोलो सिकोआ के पास इसी बीच अपनी माइक स्किल्स को बेहतर करने का मौका नहीं मिला है। उन्हें साफ तौर पर एक मैनेजर की जरूरत है। अगर सोलो सिकोआ आगे जाकर रोमन रेंस को धोखा देते हैं, तो फिर पॉल हेमन को भी ऐसी स्थिति में ट्राइबल चीफ का साथ छोड़ देना चाहिए। वो सोलो सिकोआ के साथ उनके मैनेजर के तौर पर नज़र आ सकते हैं। इससे सोलो की सबसे बड़ी कमजोरी खत्म हो जाएगी। वो बाकी सभी चीज़ों में अच्छे हैं और इस चीज़ को बेहतर करने के लिए पॉल हेमन का साथ उनके लिए जरुरी रहेगा। 2- रोमन रेंस को अब पॉल हेमन की जरूरत नहीं है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने बतौर हील अपना बड़ा नाम बना लिया है। 2020 में जब उन्होंने अपने कैरेक्टर में बड़ा बदलाव किया था, तब उन्हें एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी, जो उन्हें सही सलाह दे पाए। पॉल हेमन ने पिछले तीन सालों में रेंस का अच्छी तरह से साथ दिया है। साथ ही हेमन ने उनके कैरेक्टर और माइक वर्क को बेहतर बनाने में मदद की है। रोमन रेंस हर चीज़ में पहले के मुकाबले बेहतर हो गए हैं। अमूमन ऑन-स्क्रीन सैगमेंट्स में रोमन रेंस ही बात करना पसंद करते हैं। साफ तौर पर अब रेंस को हेमन की जरूरत नहीं है। ऐसे में अगर सोलो सिकोआ आगे जाकर रोमन रेंस को धोखा देते हैं, तो ऐसी स्थिति में हेमन भी उनसे अलग होकर सोलो के साथ जुड़ सकते हैं। 1- पॉल हेमन के साथ रहने से सोलो सिकोआ को स्टोरीलाइंस के मामले में फायदा होगा View this post on Instagram Instagram Postपॉल हेमन बैकस्टेज काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। उन्हें द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन की सफलता का श्रेय देना गलत नहीं होगा। मैनेजमेंट के साथ वो भी इस स्टोरीलाइन को खास बनाने का अहम कारण रहे हैं। साथ ही उन्होंने रोमन रेंस को बतौर हील आगे लाने में मदद की है। सोलो सिकोआ के पास अभी अनुभव की काफी ज्यादा कमी है। ऐसे में सिकोआ को पॉल हेमन को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए। इससे सिकोआ को अच्छी स्टोरीलाइंस में काम करने का मौका मिलेगा। साथ ही हेमन द्वारा मार्गदर्शन उन्हें जरूर फ्यूचर स्टार बना सकता है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।