3 कारण क्यों Solo Sikoa WWE SmackDown में The Bloodline को बीच रिंग में छोड़कर चले गए

सोलो सिकोआ ने WWE SmackDown में रिंग छोड़ दी (Photo: WWE.com)
सोलो सिकोआ ने WWE SmackDown में रिंग छोड़ दी (Photo: WWE.com)

Reasons Solo Sikoa Silently Left Ring: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) नजर आए। उन्होंने बिना कुछ बोले ही रिंग और टीवी से दूरी बना ली। अब उनके द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने पर सवाल उठना लाजमी है। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं कि क्यों WWE SmackDown में सोलो सिकोआ ने द ब्लडलाइन को बीच रिंग में छोड़ दिया।

Ad

#3 WWE SmackDown में फैंस के बीच सस्पेंस बनाने के लिए सोलो सिकोआ ने द ब्लडलाइन को रिंग में छोड़ दिया

Ad

WWE ने पिछले SmackDown में यह घोषणा की थी कि सोलो हालिया एपिसोड में नजर आएंगे। इसके चलते फैंस उत्साहित और उत्सुक थे कि आखिरकार स्ट्रीट चैंपियन क्या कहेंगे। ऐसे में अगर पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन कुछ कह देते तो वह बात जाहिर हो जाती कि उनके मन में क्या चल रहा है। सोलो के द्वारा कोई जवाब ना दिए जाने के कारण एक सस्पेंस बरकरार है कि आखिरकार द ब्लडलाइन मेंबर का मन क्या सोच रहे हैं। सोलो ने पहले कहा था कि अगर वह हार जाते हैं तो वह रोमन रेंस को एक्नॉलेज करेंगे। अब चूंकि ऐसा हो गया है तो उनको समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या जवाब दें।

#2 WWE ने अंतिम पलों में कुछ बदलाव किया जिसके कारण सोलो सिकोआ ने SmackDown में कोई बात नहीं की है

Ad

WWE से जुड़ी बेहद चौंकाने वाली खबरें देने वाले WrestleVotes ने हाल में बताया था कि SmackDown से पहले सोलो सिकोआ चर्चा का विषय थे। उनका कहना था कि द ब्लडलाइन मेंबर पहले शो की शुरूआत करने के लिए प्लान का हिस्सा थे। इसके दौरान वह रोमन रेंस के खिलाफ मिली हार से जुड़ा प्रोमो करने वाले थे। यह संभव है कि कंपनी ने अंतिम पलों में कुछ बदलाव कर दिया होगा। यह संभव है कि ट्रिपल एच ने कुछ बड़ा प्लान कर रखा है, जिसके चलते सोलो सिकोआ अपनी द ब्लडलाइन को रिंग में छोड़कर चले गए थे।

#1 द ब्लडलाइन में टेंशन बनाने के लिए WWE SmackDown में सोलो सिकोआ बिना कुछ बोले ही चले गए थे

सोलो सिकोआ जब WWE SmackDown में बिना कुछ बोले ही रिंग से चले गए तो जेकब फाटू हैरान थे। उन्होंने बाद में अपने प्रोमो में इसका ठीकरा फैंस पर फोड़ा था। उनका कहना था कि फैंस के बू के चलते सोलो सिकोआ ने अपना फैसला बदल दिया होगा। यह संभव है कि आने वाले समय में इसके चलते ग्रुप में दरार पड़ जाए और फिर द समोअन वेयरवुल्फ तथा पूर्व उला फाला होल्डर के बीच टकरार हो जाए। ऐसा संभव है कि कुछ और बदलाव भी आने वाले समय में फैंस को देखने को मिलें। इसके कारण जो स्टोरी बनेगी, वह फैंस का जमकर मनोरंजन करेगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications