3 कारण क्यों The Rock का Roman Reigns vs Solo Sikoa मैच में दखल WWE फैंस को गुस्सा दिला सकता है

Ujjaval
WWE Raw के Netflix डेब्यू पर द रॉक निभाएंगे बड़ा किरदार? (Photo: WWE.com)
WWE Raw के Netflix डेब्यू पर द रॉक निभाएंगे बड़ा किरदार? (Photo: WWE.com)

Why Rock Interfere Tribal Combat Fans May Get Angry: WWE Raw के Netflix डेब्यू शो के लिए फैंस का उत्साह अलग लेवल है। हर दिन के साथ शो की हाइप बढ़ रही है। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के बीच इस शो में ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा। इसके विजेता को ट्राइबल चीफ माना जाएगा और उसके पास उला फाला जाएगी। द रॉक के मैच में दखल देने की संभावना काफी ज्यादा है। कुछ कारणों से लगता है कि रॉक का मैच के बीच आना फैंस को पसंद नहीं आएगा। इस आर्टिकल में हम तीन कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों द रॉक का रोमन रेंस vs सोलो सिकोआ मैच में दखल देना फैंस को गुस्सा दिला सकता है।

Ad

3- WWE Raw में रोमन रेंस की हार का कारण बनने की स्थिति में द रॉक पर गुस्सा फूटेगा

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और द रॉक के बीच फैंस मैच देखना चाहते हैं। यह मैच अभी तक संभव नहीं हो पाया है। रोमन और रॉक दोनों ने इस ड्रीम मैच की नींव रख दी है और इसके बारे में लगातार बात भी की है। रोमन रेंस को लेकर अभी स्थिति अलग है। साल 2024 की शुरुआत तक रोमन रेंस के पास ट्राइबल चीफ पद था और वो हील थे। अब चीजें एकदम अलग हैं।

रोमन रेंस अपना ट्राइबल चीफ पद सोलो सिकोआ से वापस लेना चाहते हैं। फैंस भी सोलो को बतौर ट्राइबल चीफ देखकर बोर हो गए हैं। इसी वजह से सभी रोमन की साइड हैं। अगर रॉक आकर सोलो सिकोआ की मदद करते हैं और रोमन की हार होती है, तो इस स्थिति में फैंस का गुस्सा फाइनल बॉस पर जमकर फूटेगा। इसी वजह से रॉक को दखल नहीं देना चाहिए।

2- WWE दिग्गज द रॉक परिवार के बड़े हैं और दो भाइयों के बीच सुलह करानी चाहिए

youtube-cover
Ad

द रॉक WWE WrestleMania से पहले ब्लडलाइन का हिस्सा थे। हालांकि, अभी ब्लडलाइन के दो हिस्सा हो चुके हैं। एक ओर रोमन रेंस का असली ब्लडलाइन है, तो दूसरी तरफ सोलो सिकोआ का नया ब्लडलाइन है। द रॉक का पक्ष किसी को नहीं पता है और यह उनकी वापसी पर ही होगा। देखा जाए, तो द रॉक परिवार के सबसे बड़े हैं और वो खुद को फाइनल बॉस बोलते हैं।

इसी वजह से द रॉक चाहे, तो किसी एक साइड को चुनने के बजाय दोनों भाइयों के बीच सुलह करा सकते हैं। परिवार के बड़े होने के नाते उनका यह कर्तव्य है और अगर वो ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो जरूर फैंस को नाराजगी होगी। अगर वो किसी भी एक साइड को चुनते हैं, तो दूसरी साइड के फैंस को यह पसंद नहीं आएगा। इसी वजह से रॉक को उनकी सुलह कराना चाहिए।

1- WWE दिग्गज द रॉक ने कोडी रोड्स के साथ मैच की नींव रखी थी, उसे अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए

youtube-cover
Ad

द रॉक ने WrestleMania XL के बाद अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को कंफ्रंट किया था। इसी बीच रॉक ने रोड्स को धमकी दी थी और बताया था कि वापसी पर वो अमेरिकन नाईटमेयर को निशाना बनाएंगे। Bad Blood में रॉक वापस आए थे और उस समय चीजें क्लियर नहीं हुई। हालांकि, WWE Raw के Netflix डेब्यू में अगर रॉक आते हैं, तो उनके अगले कदम के बारे में फैंस को पता चल जाएगा।

द रॉक अगर वापसी करके ब्लडलाइन की स्टोरी में जुड़ जाते हैं, या रोमन रेंस की हार का कारण बनने के बाद उनके साथ दुश्मनी शुरू करते हैं, तो कुछ फैंस का गुस्सा जरूर फूटेगा। रॉक ने कोडी के साथ दुश्मनी की नींव रखी थी और ऐसे में फाइनल बॉस को पहले उनसे निपटना चाहिए। अगर रॉक, रोड्स को नज़रअंदाज करते हैं, तो यह एकदम ही अजीब चीज होगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications