Reasons Wyatt 6 Made Fearsome Debut: WWE Raw के एपिसोड का अंत काफी ज्यादा चौंकाने वाला रहा। यह Raw के इतिहास के सबसे खतरनाक और डरावने अंत में से एक रहा। काफी समय से अंकल हाउडी (Uncle Howdy) के फैक्शन के डेब्यू को लेकर संकेत मिल रहे थे। हर किसी का ध्यान उनपर था क्योंकि 17 जून 2024 वाले Raw में आने का उन्होंने संकेत दे दिया था। इस ग्रुप ने मेन इवेंट मैच में बाद तहलका मचा दिया। अचानक लाइट बंद होने के बाद सिस्टर एबीगेल (Sister Abigail) ने एरीना में एंट्री की।बाद में बैकस्टेज अंकल हाउडी के फैक्शन द्वारा मचाई हुई तबाही दिखाई गई। उन्होंने सुपरस्टार्स की भी हालत खराब कर दी और बाद में स्टेज एरिया पर आए। इसी बीच अंकल हाउडी ने ऐलान कर दिया कि वो आ गए हैं। यह पूरा ही सैगमेंट एकदम शॉकिंग था। इस खतरनाक अंदाज में हुए डेब्यू के पीछे कुछ कारण जरूर होगा। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों Uncle Howdy के फैक्शन Wyatt 6 ने Raw के एपिसोड में खतरनाक अंदाज में डेब्यू किया।3- WWE इतिहास के सबसे शानदार डेब्यू में से एक देने के लिए View this post on Instagram Instagram PostWWE का इतिहास काफी बड़ा है और इसी बीच कुछ डेब्यू हमेशा ही फैंस के दिमाग में अपनी जगह बना लेते हैं। फैंस को जॉन सीना, द रॉक, द शील्ड, एजे स्टाइल्स समेत कई सारे अन्य लोगों के डेब्यू जरूर याद होंगे। WWE ने उसी चीज़ को ध्यान में रखते हुए वायट 6 को भी खास अंदाज में लाने का मन बनाया।इस तरह से न सिर्फ ग्रुप का कद बढ़ गया, जबकि यह डेब्यू अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। यह बात तय है कि जब भी कुछ टॉप और खतरनाक डेब्यू के बारे में चर्चा होगी, तो इसमें अंकल हाउडी के फैक्शन का नाम जरूर होगा। इसी वजह से WWE ने उन्हें लाकर सनसनी फैला दी।2- यह साबित करने के लिए कि WWE में कोई भी उनसे बच नहीं पाएगा View this post on Instagram Instagram Postअंकल हाउडी का फैक्शन काफी डरावना है और इसी वजह से WWE अगर उन्हें सिर्फ अपीयरेंस के लिए बुक करता, तो फैंस को नहीं लगता कि यह ग्रुप आगे जाकर कुछ बड़ा कर पाएगा। वायट 6 फैक्शन ने सिर्फ किसी सुपरस्टार को निशाना नहीं बनाया। उन्होंने बैकस्टेज प्रोडक्शन के सामान और अन्य आयटम्स को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने यहां पर सिक्योरिटी गार्ड्स और कई अन्य लोगों पर भी बुरी तरह से हमला किया।उन्होंने लोगों को लहूलुहान भी किया। इससे आते ही वायट 6 ने साबित कर दिया कि जो उनके निशाने पर होगा, वो किसी भी तरह से बच नहीं पाएगा। अंकल हाउडी और उनके फैक्शन के कैरेक्टर डेवलपमेंट को बेहतर बनाने में WWE सफल हुआ है। WWE ने यही सोचते हुए Raw के अंत में वायट 6 फैक्शन को खतरनाक अंदाज में लाने का मन बनाया और एक तरह से उनका यह प्लान पूरी तरह से सफल भी हुआ है।1- WWE में आते ही छाप छोड़ने के लिए View this post on Instagram Instagram Postअंकल हाउडी के फैक्शन ने जिस तरह का बवाल मचाया है, इसकी उम्मीद फैंस को बिल्कुल नहीं थी। वायट 6 के डेब्यू का इंतजार काफी समय से हो रहा था और फैंस एक तरह से बोर हो गए थे। इसी वजह से अगर साधारण रूप से अंकल हाउडी और उनके साथियों की एंट्री होती, तो जरूर यह देखकर फैंस को निराशा होती।WWE में आते ही सुपरस्टार्स का अपनी छाप छोड़ना जरुरी है। द शील्ड का डेब्यू काफी प्रभावशाली अंदाज में हुआ था और इसके बाद उन्होंने काफी महीनों तक डॉमिनेट किया था। उसी तरह से WWE ने संभावित तौर पर अंकल हाउडी के फैक्शन को भी आते से ताकतवर दिखाकर छाप छोड़ने के लिए खतरनाक रूप से डेब्यू कराया।