3 कारण क्यों WWE दिग्गज Roman Reigns के खिलाफ WarGames मैच में Solo Sikoa की टीम के 5वें सदस्य Bronson Reed हैं

WWE
WWE SmackDown में ब्रॉन्सन रीड ने दिया सरप्राइज (Photo: WWE.com)

Reason Why Bronson Reed Fifth Member Of Solo Sikoa Team: WWE Survivor Series 2024 में नई और असली ब्लडलाइन के बीच WarGames मैच होगा। नई ब्लडलाइन को ब्रॉन्सन रीड (Bronson Reed) के रूप में 5वां सदस्य मिल गया है। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने आकर खूब बवाल मचाया। WarGames के रास्ते पर ये एक चौंकाने वाला मोड़ इस बार देखने को मिला। सोलो सिकोआ की टीम अब काफी मजबूत हो गई है। आप सभी जानते हैं कि रीड कितने खतरनाक रेसलर हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों रोमन रेंस के खिलाफ WarGames मैच में सोलो की टीम के 5वें सदस्य रीड हैं।

Ad

#3 WWE Survivor Series में असली ब्लडलाइन के लिए एक प्रभावशाली प्रतिद्वंदी होंगे ब्रॉन्सन रीड

youtube-cover
Ad

नई और असली ब्लडलाइन में देखा जाए तो जेकब फाटू सबसे मजबूत सुपरस्टार हैं। फाटू ने अभी तक अपनी ताकत से सभी को परेशान किया है। उनसे पार पाना बहुत मुश्किल हो रहा है। जेकब से भी बड़े ब्रॉन्सन रीड हैं। उनका वजन 150 किलोग्राम है।

रीड असली ब्लडलाइन के लिए एक प्रभावशाली प्रतिद्वंदी हैं। वो ऐसे रेसलर हैं जिन्हें एक सुपरमैन पंच के साथ रिंग के बाहर नहीं भेजा जा सकता है। इस वजह से ही उनकी नई ब्लडलाइन में एंट्री हुई है। Crown Jewel में सैथ रॉलिंस ने उन्हें धराशाई करने के लिए तीन स्टॉम्प लगाए थे।

#2 WWE सुपरस्टार ब्रॉन्सन रीड समोअन वंश के हैं

Ad

ब्रॉन्सन रीड के सोलो सिकोआ की टीम में शामिल होने का एक कारण ये भी है कि वो समोअन वंश के हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कई निवासी अपने वंश का पता समोआ और प्रशांत महासागर के अन्य द्वीपों से लगा सकते हैं।

रोमन रेंस की ब्लडलाइन में सैमी ज़ेन को छोड़कर सभी का खून का रिश्ता था। सैमी को स्वीकार करने के लिए सभी को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। सोलो का ग्रुप ब्लड से नहीं बल्कि द्वीप वंश से संबंधित हो सकता है। टामा टोंगा और टांगा लोआ टोंगन हैं लेकिन समोअन के साथ कुछ समान कल्चर लक्षण शेयर करते हैं। रीड ऑस्ट्रेलियन और समोअन हैं। इस वजह से ही वो सिकोआ के ग्रुप के लिए उपयुक्त हैं।

#1 WWE Survivor Series में शानदार प्रदर्शन कर ब्रॉन्सन रीड आगे बढ़ सकते हैं

Ad

ब्रॉन्सन रीड ने पिछले कुछ महीनों में बता दिया है कि वो रिंग में क्या कर सकते हैं। वो एक मेन इवेंट क्षमता रखने वाले रेसलर हैं। उनकी सैथ रॉलिंस के साथ शानदार राइवलरी चल रही है। रीड को पता चल गया है कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए बड़े रेसलर्स को धराशाई करना होगा।

WWE के सबसे बड़े एंगल में WarGames जैसे बड़े मैच के साथ ब्रॉन्सन रीड और चमक सकते हैं। इस वजह से ही शायद कंपनी ने उन्हें सोलो सिकोआ की टीम में डालने का फैसला लिया हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications