3 कारण क्यों WWE Crown Jewel 2024 के लिए फैंस ज्यादा उत्साहित नज़र नहीं आ रहे हैं

WWE
क्या WWE Crown Jewel में बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा लेंगे? (Photo: WWE.com)

Reasons Why Fans Are Not Excited Crown Jewel: WWE Crown Jewel 2024 का आयोजन 2 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। कंपनी ने शो को शानदार बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। दो मुकाबलों का ऐलान भी कर दिया गया है। मैच कार्ड में कुछ अन्य मुकाबलों को बहुत जल्दी जोड़ा जाएगा। Crown Jewel को लेकर हमेशा फैंस उत्साहित रहते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं लग रहा है। वीकली शोज में भी इसे लेकर ज्यादा बिल्डअप नहीं दिख रहा है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए फैंस ज्यादा उत्साहित नज़र नहीं आ रहे हैं।

Ad

#3 WWE Crown Jewel में होने वाले चैंपियन बनाम चैंपियन मैचों को अब फैंस ज्यादा महत्व नहीं देते हैं

Ad

ये एक बड़ा मुद्दा है कि चैंपियन बनाम चैंपियन मैचों में अब फैंस खास रूचि नहीं रखते हैं। कंपनी ने पहले ही दो इंटर-ब्रांड मैचों का ऐलान कर दिया है। देखा जाए तो इन मुकाबलों को Crown Jewel में कराने की कोई जरूरत नहीं थी। Crown Jewel चैंपियनशिप के लिए भविष्य में ज्यादा कोई बड़ी योजना नहीं होगी। इस लिहाज से भी फैंस इसकी परवाह नहीं कर रहे हैं। इनकी जगह स्टोरीलाइन के तहत कुछ अन्य मुकाबलों का ऐलान किया जाता तो फिर अच्छा रहता।

#2 WWE में चल रही मौजूदा कहानियों को पीछे रख दिया गया है

Ad

WWE द्वारा आमतौर पर सऊदी अरब में होने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए स्टोरीलाइन पर बेहतर काम किया जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं दिखा। हमेशा कंपनी द्वारा Crown Jewel के लिए रोमांचक मैचों का ऐलान किया जाता है। WWE में इस समय कुछ अच्छी स्टोरीलाइन चल रही हैं, जिन्हें आगे बढ़ाकर Crown Jewel में पेश किया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं है। कई कहानियों को इस समय बैकसीट पर रख दिया गया है। इस वजह से भी फैंस का उत्साह कम हो गया है।

#1 WWE Crown Jewel के लिए अभी तक बड़े स्टार्स को बुक नहीं किया गया है

WWE ने अभी तक Crown Jewel 2024 के लिए फैन फेवरेट सुपरस्टार्स को बुक नहीं किया है। रोमन रेंस, रैंडी ऑर्टन, सैथ रॉलिंस, द रॉक और रिया रिप्ली जैसे बड़े स्टार्स को लेकर कोई अपडेट नहीं है। इनका शो में मैच होगा या नहीं इसके बारे में कुछ नहीं पता है। ब्लडलाइन की स्टोरी भी वीकली शोज में आगे बढ़ रही है। Crown Jewel को लेकर अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया है। इस लिहाज से भी फैंस की उत्सुकता कम दिखाई दे रही है। WWE को इस चीज पर ध्यान देना होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications