3 कारण क्यों Jacob Fatu को WWE Royal Rumble 2025 के बाद ब्लडलाइन से अलग होकर काम करना चाहिए

WWE
जेकब फाटू ने अभी तक अच्छा काम किया है (Photo: WWE.com)

Reasons Jacob Fatu Should Leave Bloodline: WWE में इस समय जेकब फाटू (Jacob Fatu) छाए हुए हैं। Saturday Night's Main Event में उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन का बुरा हाल कर दिया। पिछले साल डेब्यू के बाद से ही फाटू ने एक अलग लेवल पर जाकर काम किया है। उनकी वजह से नई ब्लडलाइन को भी काफी मजबूती मिली। अच्छी बात ये है कि कंपनी ने अभी तक उनकी बुकिंग अच्छे अंदाज में की है। उम्मीद के मुताबिक WWE ने आगे भी उनके लिए बढ़िया प्लान बनाया होगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों फाटू को Royal Rumble 2025 के बाद ब्लडलाइन से अलग होकर काम करना चाहिए।

Ad

#3 ब्लडलाइन से दूर होकर ही WWE में जेकब फाटू को स्पॉटलाइट मिल सकती है

Ad

जब किसी स्टार से ज्यादा हलचल पैदा होती है तो अक्सर उसके मोमेंटम का फायदा उठाना चाहिए। हील होने के बावजूद जेकब फाटू को जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। उन्होंने बता दिया है कि वो रिंग में कुछ भी कर सकते हैं।

ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन पिछले कुछ सालों में शानदार रही है। इस ग्रुप की कहानी में रहकर फाटू को ज्यादा आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल सकता है। अगर उन्हें स्पॉटलाइट चाहिए तो अलग होना ही पड़ेगा। इस वजह से भी उन्हें Royal Rumble 2025 के बाद ब्लडलाइन से हटकर काम करना चाहिए। फाटू को किसी के लिए भी बैकअप के रूप में काम करने की जरूरत नहीं है।

#2 WWE में जेकब फाटू को सिंगल्स स्टार के रूप में मिल सकती है खूब सफलता

Ad

कहा जाए तो जेकब फाटू ने अभी तक नई ब्लडलाइन के लिए ही काम किया है। वो सोलो सिकोआ की छत्रछाया में ही रहे हैं। उनका लक्ष्य WWE का सबसे खतरनाक मॉन्स्टर बनना है। इसके लिए उन्हें ब्लडलाइन से पहले अलग होकर कार्य करना पड़ेगा। ऐसा नहीं हुआ तो फिर ये चीज संभव शायद नहीं हो पाएगी।

ब्रॉन्सन रीड से सीखने की इस समय बहुत जरूरत है। उन्होंने खुद को अकेले ही खतरनाक मॉन्स्टर के रूप में पेश किया। उनका जैसा ही अब फाटू को भी करना चाहिए। जेकब ने नई ब्लडलाइन में रहकर काफी कुछ सीख लिया है। अब उन्हें अपनी अलग राह पकड़ लेनी चाहिए।

#1 नई ब्लडलाइन में रहकर WWE स्टार जेकब फाटू का टैलेंट बर्बाद हो रहा है

Ad

WWE को मौजूदा समय में जेकब फाटू के टैलेंट पर काम करना चाहिए। उन्हें अब किसी फैक्शन के साथ रहने की जरूरत नहीं है। देखा जाए तो फाटू नई ब्लडलाइन में रहकर अपना टैलेंट बर्बाद कर रहे हैं।

वो किसी दूसरी कहानी में शामिल होकर खूब सफलता हासिल कर सकते हैं। ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ उन्होंने हटकर कुछ अलग काम किया है, जहां उनकी खूब वाहवाही हुई। ऐसे और मौके उन्हें खुद के लिए बनाने होंगे। इस वजह से भी उन्हें ब्लडलाइन से बाहर हो जाना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications