3 कारण क्यों WWE Raw में Liv Morgan ने सबसे बड़े हील Dominik Mysterio को किस कर सभी को चौंका दिया

WWE
जानिए WWE Raw में लिव मॉर्गन ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया?

Why Liv Morgan Kissed Dominik Mysterio: WWE Raw का मेन इवेंट इस हफ्ते जबरदस्त रहा। बैकी लिंच और लिव मॉर्गन (Liv Morgan) के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए स्टील केज मैच हुआ। डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) की दखलअंदाजी की वजह से लिव ने अपने टाइटल को रिटेन कर लिया।

Ad

मैच जीतने के बाद एंट्रेंस रैंप पर लिव ने सभी को चौंकाते हुए डॉमिनिक को किस किया। अब इस स्टोरी ने नया मोड़ ले लिया है। लिव ने लगातार दो मुकाबलों में बैकी लिंच को हरा दिया है। मॉर्गन ने जो मुकाबला जीतने के बाद किया वो WWE यूनिवर्स में चर्चा का विषय बन गया है। इस आर्टिकल में हम उन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों मॉर्गन ने मिस्टीरियो को किस किया।

#3 क्या WWE सुपस्टार लिव मॉर्गन द जजमेंट डे ग्रुप को तोड़ना चाहती हैं?

Ad

लिव मॉर्गन ने इस साल की शुरूआत में कहा था कि वो बदले की भावना से आईं हैं। उन्होंने रिया रिप्ली को इंजर्ड कर बाहर का रास्ता दिखाया। ऐसा लग रहा है कि वो पूरे जजमेंट डे से खफा हैं। जब ऐज की टीम में प्रीस्ट और रिप्ली शामिल हुए थे तब उन्होंने अपना पहला शिकार एजे स्टाइल्स और लिव मॉर्गन को ही बनाया था।

रिप्ली ने लिव के ऊपर टर्न लिया था और इसके बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। लिव शायद अब जजमेंट डे में कलह का बीज बोना चाहती हैं। स्टील केज मैच के दौरान डॉमिनिक को रोकने के लिए जेडी मैकडॉना और फिन बैलर आए लेकिन चीजें अस्त-व्यस्त हो गईं। ऐसा लगा रहा है कि इस ग्रुप को तोड़ना लिव के रिवेंज टूर का हिस्सा है।

#2 WWE स्टार लिव मॉर्गन अभी भी रिया रिप्ली को ट्रोल करना चाहती हैं

Ad

रिया रिप्ली को इंजर्ड करना लिव मॉर्गन का पहला कदम था। रिप्ली को चोट पहुंचाकर लिव ने उन्हें टाइटल छोड़ने पर मजबूर किया था। सीएम पंक इंजर्ड हैं लेकिन ड्रू मैकइंटायर अभी भी उनके ऊपर निशाना साध रहे हैं। कुछ ऐसा ही लिव भी कर रही हैं। मौका मिलने पर वो सभी को बता रही हैं कि उन्होंने रिप्ली के साथ क्या किया।

मॉर्गन अभी भी रिप्ली से बदला लेने के मूड में हैं। डॉमिनिक और रिप्ली की जोड़ी के बारे में आप सभी को पता है। लिव अगर डॉमिनिक को अपने साथ शामिल कर लेंगी तो फिर रिया का गुस्सा बढ़ जाएगा। मॉर्गन ने डॉमिनिक को किस इसलिए किया क्योंकि वो जानती थी इससे रिया क्रोधित हो जाएंगी।

#1 WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप रिटेन करने के लिए डॉमिनिक मिस्टीरियो को धन्यवाद देना

Ad

डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ लिव मॉर्गन माइंडगेम खेल सकती हैं। डॉमिनिक ने अभी तक अच्छा काम किया है। रिया रिप्ली ने मिस्टीरियो को आसानी से प्रभावित करते हुए अपनी तरफ कर लिया था। अब रिया उनके साथ नहीं हैं तो शायद डॉमिनिक अपना ध्यान कहीं और लगा रहे होंगे।

मॉर्गन ये जानती हैं कि डॉमिनिक को भ्रमित करने के लिए उन्हें एक किस करना जरूरी था। इसके अलावा वो लिंच को हराने में मदद के लिए किस के साथ अपना आभार व्यक्त करना चाहती होंगी। कुछ दिन पहले WWE King and Queen of the Ring में भी डॉमिनिक की वजह से ही लिव ने जीत हासिल कर टाइटल जीता था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications