3 कारण क्यों WWE SmackDown में Paul Heyman ने Roman Reigns को धोखा दिया

WWE
SmackDown में हुआ शानदार सैगमेंट (Photo: WWE.com)

Reasons Why Paul Heyman Betrayed Roman Reigns: WWE SmackDown का मेन इवेंट जबरदस्त रहा। सीएम पंक (CM Punk) ने अपने फेवर का खुलासा किया। पंक ने कहा कि WrestleMania 41 में पॉल हेमन उनकी साइड पर खड़े रहेंगे। उनकी बात सुनकर रोमन रेंस हंसने लग गए। रोमन ने हेमन से कहा कि वो इस चीज के लिए मना कर दें। हालांकि, हेमन ने रेंस की बात ना मानकर उन्हें धोखा दे दिया। रोमन ने हेमन के ऊपर हाथ उठाने की कोशिश की लेकिन पंक ने रेंस के ऊपर हमला कर दिया। अब चीजें काफी मजेदार हो गई हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन 3 कारणों की बात करेंगे कि क्यों SmackDown में हेमन ने रेंस को धोखा दिया।

Ad

#3 WWE में रोमन रेंस ने पॉल हेमन को रिंग में ज्यादा सम्मान नहीं दिया

Ad

आपने अक्सर देखा होगा कि रोमन रेंस का व्यवहार पॉल हेमन के प्रति ज्यादा सही नहीं रहता है। वो हमेशा उन्हें दबाकर रखते हैं। हेमन को रेंस अपना कर्मचारी मानते हैं। रेंस उन्हें अपना वाइजमैन कहते हैं। ऐसा लगता है कि जैसे वो उनकी प्रापर्टी हैं।

इन चीजों की वजह से हेमन के ऊपर कोई चेंज आया हो सकता है। हेमन ने हमेशा रेंस द्वारा कही गई बातों का पालन किया। हालांकि, रेंस की तरफ से उन्हें ज्यादा सम्मान नहीं मिला। ये एक कारण हो सकता है जिसकी वजह से हेमन ने रेंस को धोखा दिया।

#2 WWE हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन और सीएम की दोस्ती तगड़ी है

Ad

सीएम पंक के प्रति पॉल हेमन ज्यादा वफादार हैं और ये एक कारण हो सकता है जिसकी वजह से उन्होंने रेंस को धोखा दिया। हेमन को अपना बहुत अच्छा दोस्त पंक मानते हैं। ये बात कई बार वो दोहरा चुके हैं।

पंक अपना कर्मचारी हेमन को नहीं मानते हैं। इस कारण से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। पंक हमेशा हेमन के साथ खड़े रहे हैं। यहां तक सोलो सिकोआ से भी हेमन को पंक ने ही बचाया था। दोनों का इतिहास भी काफी तगड़ा रहा है।

#1 क्या WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस साथ मिलकर काम करेंगे?

Ad

सीएम पंक को वन-ऑन-वन मुकाबले में क्लियर तरीके से रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस नहीं हरा पाए हैं। हाल ही में Raw में हुए स्टील केज मैच में रेंस की दखलअंदाजी की वजह से पंक को हार मिली थी। पंक भी इस बात को मानते हैं और वो इस बारे में बात कर चुके हैं।

WrestleMania 41 में पंक की साइड पॉल हेमन होंगे तो फिर सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस को एक साथ आने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। पंक ने इस चीज की भविष्यवाणी भी की थी। ये एक कारण हेमन द्वारा रोमन को धोखा देने का हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications