3 कारण क्यों Paul Heyman को WWE Survivor Series के बाद Roman Reigns को छोड़कर CM Punk के साथ जुड़ना चाहिए

WWE
क्या WWE दिग्गज पॉल हेमन उठाएंगे बड़ा कदम? (Photo: WWE.com)

Reasons Why Paul Heyman Should Leave Roman Reigns For CM Punk: पिछले हफ्ते WWE SmackDown का एपिसोड शानदार रहा था। पॉल हेमन ने धमाकेदार वापसी की। इतना ही नहीं उन्होंने सीएम पंक की एंट्री भी कराई। ये देखकर सभी चौंक गए थे। Survivor Series में होने वाले ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम के 5वें मेंबर पंक होंगे। पंक और रेंस के बीच काफी मतभेद रहे हैं। हालांकि, दोनों हेमन गाय हैं। किसी भी तरह हेमन का पंक के साथ जुड़ाव टेंपरेरी नहीं हो सकता है। Survivor Series के बाद हेमन बड़ा कदम उठाकर रेंस को छोड़ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों की बात करेंगे कि क्यों हॉल ऑफ फेमर को आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद रेंस को छोड़कर पंक के साथ जुड़ना चाहिए।

Ad

#3 रोमन रेंस की चुप्पी को धोखा समझ सकते हैं WWE दिग्गज पॉल हेमन

youtube-cover
Ad

जून, 2024 में सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर अटैक कर दिया था। इससे पहले बहुत डरकर पॉल काम कर रहे थे। सिकोआ ने हेमन से बिना बात किए हुए बड़े फैसले लिए। उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन तैयार की।

WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। इस दौरान हेमन ने अकेले ही काफी संघर्ष और सहन किया। रोमन इस बीच कहीं दिखाई नहीं दिए। रेंस पहले वापस आ गए होते तो नई ब्लडलाइन द्वारा हेमन को प्रताड़ित नहीं किया जाता। इस वजह से अब पॉल को हेमन के ऊपर नाराजगी हो सकती है, जिसके कारण वो उनसे अलग हो सकते हैं।

#2 WWE दिग्गज पॉल हेमन के साथ सीएम पंक खड़े हुए

youtube-cover
Ad

नई ब्लडलाइन द्वारा पॉल हेमन के ऊपर अटैक किए जाने से एक हफ्ते पहले SmackDown में सीएम पंक ने एंट्री की थी। पॉल हेमन भी उनके सैगमेंट में आए थे। इस दौरान हेमन ने उनसे मदद की गुहार लगाई। इस चीज के लिए पंक भी सहमत हो गए थे।

अब हेमन के कहने पर ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन की टीम की मदद करने के लिए पंक तैयार हो गए हैं। हेमन को जब भी जरूरत पड़ी है तब पंक उनके साथ रहे हैं। ऐसा लगता है कि दोनों के रिश्ते काफी मजबूत हैं। इस वजह से दोनों का फिर से तगड़ा रीयूनियन हो सकता है।

#1 सीएम पंक की बड़े काम में मदद कर सकते हैं WWE हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन

Ad

Survivor Series 2024 के लिए वापसी के साथ-साथ सीएम पंक ने WrestleMania का मेन इवेंट करने के इरादे जाहिर कर दिए हैं। गलत समय में लगी चोट के कारण 2024 में उनका प्लान समय से पहले खत्म हो गया था। पंक अब फिट हैं और अगले साल अपने ड्रीम को पूरा करने के लिए तैयार हैं।

पंक को अगले साल WrestleMania का मेन इवेंट करने के लिए मार्गदर्शन की जरूरत पड़ सकती है, जो पॉल हेमन द्वारा दिया जा सकता है। रोमन को तेजी से ऊपर उठाने में हेमन का बहुत बड़ा हाथ रहा। पॉल का अनुभव और आइडिया भी पंक लिए अच्छी चीज साबित हो सकती है

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications