3 कारण क्यों WWE Survivor Series में बड़ी जीत के बाद Roman Reigns इस हफ्ते SmackDown में नहीं आए

WWE
WWE Survivor Series 2024 में रोमन रेंस को मिली थी सफलता (Photo: WWE.com)

Reasons Why Roman Reigns Absent SmackDown: WWE Survivor Series 2024 के बाद SmackDown का पहला एपिसोड तगड़ा रहा। रोमन रेंस (Roman Reigns) के ना आने से जरूर फैंस निराश हुए होंगे। वो शो में होते तो फिर मजा आता। वैसे उन्हें इवेंट के लिए शेड्यूल नहीं किया गया था लेकिन इसके बावजूद WWE यूनिवर्स ने उम्मीद जताई थी। Survivor Series में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन की टीम ने जीत हासिल की थी। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों इस हफ्ते SmackDown में असली ट्राइबल चीफ नज़र नहीं आए।

Ad

#3 WWE Raw में जा सकते हैं रोमन रेंस

Ad

रोमन रेंस की SmackDown में अनुपस्थिति का एक कारण Netflix डेब्यू से पहले Raw में उनका संभावित कदम हो सकता है। 6 जनवरी, 2025 से Netflix पर रेड ब्रांड के एपिसोड शिफ्ट हो जाएंगे। SmackDown के शो में स्टार्स के लिए ट्रांसफर विंडो का ऐलान भी किया गया।

ये चीज सुपरस्टार्स शेकअप की तरह है, जहां Raw और SmackDown सितारों ने ब्रांड बदल दिए थे। ये एक संकेत हो सकता है कि रेंस अब अगले साल की शुरूआत में रेड ब्रांड के शो में ही नज़र आएंगे। इस वजह ही शायद वो SmackDown में नहीं आए।

#2 WWE से शायद कुछ समय के लिए ब्रेक पर चले गए हैं रोमन रेंस

Ad

रोमन रेंस को पहले 14 दिसंबर, 2024 को होने वाले Saturday Night's Main Event के लिए भी एडवर्टाइज किया गया था लेकिन बाद में हटा दिया गया। इससे पता चलता है कि रेंस अब कुछ समय के लिए WWE टीवी से ब्रेक लेंगे। परिणामस्वरूप रोमन इस हफ्ते SmackDown में अनुपस्थित थे।

रोमन अब Netflix पर WWE Raw के प्रीमियर एपिसोड या किसी अन्य शो में वापसी कर सकते हैं। वहां पर नई ब्लडलाइन के साथ चल रही उनकी कहानी के अगले पड़ाव के बारे में पता चलेगा। वैसे आने वाले कुछ हफ्तों में WWE द्वारा रेंस को लेकर कोई ना कोई बड़ा अपडेट जरूर दिया जाएगा।

#1 क्या WWE SmackDown में रोमन रेंस के लिए कोई प्लान नहीं था?

Ad

WWE Survivor Series 2024 में रोमन रेंस और उनकी टीम ने जीत हासिल की। ऐसा हो सकता है कि WWE के पास इसके बाद के लिए रेंस को लेकर कोई ठोस प्लान ना हो। इस कारण से शायद वो SmackDown में अनुपस्थित रहे।

हो सकता है कि WWE ने रोमन को लेकर तगड़ा प्लान बनाने के लिए कुछ समय लिया हो। ये भी ध्यान देने वाली बात है कि मौजूदा समय में किसी भी आगामी शो के लिए उन्हें एडवर्टाइज नहीं किया गया है। इससे संकेत मिलते हैं कि उनकी जल्द वापसी नहीं होगी। बाद में वो अचानक एंट्री कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications