3 कारण क्यों WWE SmackDown में इस हफ्ते Roman Reigns ने एंट्री नहीं कर फैंस को निराश किया

WWE
जानिए रोमन रेंस इस हफ्ते WWE SmackDown में क्यों नहीं आए? (Photo: WWE.com)

Reasons Why Roman Reigns Did Not Appear Smackdown: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड अच्छा रहा। हालांकि, रोमन रेंस (Roman Reigns) के नज़र नहीं आने से फैंस निराश जरूर हुए होंगे। उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने अपनी ब्लडलाइन के साथ मिलकर खूब बवाल मचाया।

Ad

रोमन रेंस अब कब ब्लू ब्रांड में नज़र आएंगे इसके बारे में क्लियर जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। WWE की तरफ से भी कोई अपडेट सामने नहीं आया है। खैर इस आर्टिकल में हम उन 3 कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों SmackDown में इस हफ्ते रोमन ने एंट्री नहीं की।

#3 WWE रिंग में पिछले तीन हफ्ते से लगातार काम कर रहे हैं रोमन रेंस

Ad

WWE SummerSlam 2024 में वापसी कर रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। इसके बाद SmackDown के लगातार दो एपिसोड में उनकी राइवलरी ब्लडलाइन से देखने को मिली। कुल मिलाकर देखा जाए तो वो पिछले तीन हफ्ते से लगातार एक्शन में दिखे।

रोमन इस समय कंपनी में टॉप सुपरस्टार के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें थोड़ा ब्रेक की जरूरत भी पड़ेगी ताकि आगे जाकर स्टोरी को और मजबूत कर पाएं। इस वजह से वो इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में शायद नज़र नहीं आए। एक तरह से देखा जाए तो उनका और कंपनी का ये अच्छा निर्णय है।

#2 WWE SmackDown में एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने के लिए

Ad

रोमन रेंस ने इस बार SummerSlam में वापसी कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके बाद SmackDown में भी लंबे अर्से बाद आकर उन्होंने फैंस का दिल खुश कर दिया। अगर अब लगातार वो ब्लू ब्रांड में काम करेंगे तो फिर मजा नहीं आएगा।

रेंस कुछ समय ब्रेक लेने के बाद अचानक फिर SmackDown में वापसी करेंगे तो इसका फायदा मिलेगा। उनकी एंट्री को लेकर फैंस की उत्सुकता बनी रहेगी। इसी कारण से शायद उन्होंने इस बार ब्लू ब्रांड में आने का निर्णय नहीं लिया।

#1 WWE SmackDown में सोलो सिकोआ और उनके ग्रुप को संभलने का वक्त देने के लिए

Ad

लगातार दो SmackDown में रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन की हालत खराब की। पिछले हफ्ते जेकब फाटू की वजह से जरूर रेंस को नुकसान हुआ लेकिन शुरूआत में वो ही भारी पड़े थे।

अब अगर हर हफ्ते रोमन आएंगे तो फिर सिकोआ और उनके साथियों का मोमेंटम कहींं ना कहीं नीचे आ सकता है। बड़ी बात है कि रेंस ने अभी तक प्रोमो नहीं दिया है। वो लगातार एक्शन में ही दिखे हैं। SmackDown में इस हफ्ते रोमन नहीं आए और ब्लडलाइन का दबदबा देखने को मिला। ये स्टोरी को देखते हुए कहीं ना कहीं अच्छी चीज है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications