Reasons Why Roman Reigns Must Appear SmackDown: WWE Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। फैंस को तगड़ा इवेंट देखने को मिलने वाला है। रोमन रेंस (Roman Reigns) लंबे समय बाद एक्शन में नज़र आएंगे। टैग टीम मुकाबले में मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स के साथ मिलकर वो सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का सामना करेंगे। शो से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड को कंपनी धमाकेदार बनाने की पूरी कोशिश करेगी। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों पर नज़र डालेंगे कि क्यों Bad Blood से पहले होने वाले ब्लू ब्रांड के अंतिम शो में असली ट्राइबल चीफ को जरूर आना चाहिए।#3 WWE Bad Blood में होने वाले मुकाबले को हाइप करने के लिएSummerSlam 2024 में वापसी के बाद रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ और उनकी नई ब्लडलाइन से पंगा लिया। किसी ने नहीं सोचा था कि इस राइवलरी में उन्हें कोडी रोड्स का साथ मिलेगा। Bad Blood में होने वाला टैग टीम मैच मेन इवेंट में नहीं होगा। इस लिहाज से रोमन और कोडी की जिम्मेदारी बढ़ती हुई दिख रही है।रोमन रेंस ने इस हफ्ते SmackDown में आकर मुकाबले को हाइप करना चाहिए, जिससे फैंस का उत्साह दोगुना हो जाए। लंबे समय बाद उनकी इन-रिंग एक्शन में वापसी हो रही है तो इसके लिए पहले से माहौल बनाना भी जरूरी है। अपने दुश्मनों पर अटैक कर वो बढ़त हासिल कर सकते हैं।#2 WWE SmackDown के पिछले दो एपिसोड में रोमन रेंस नज़र नहीं आएSmackDown के पिछले दो शो शानदार हुए लेकिन रोमन रेंस का जलवा देखने को नहीं मिला। 20 सितंबर, 2024 को हुए एपिसोड में उनका कोडी रोड्स के साथ वीडियो सैगमेंट हुआ था। लाइव टीवी पर वो नज़र नहीं आए।Bad Blood से पहले ब्लू ब्रांड के अंतिम शो में उनका आना बनता है। वो आकर अगर कुछ बवाल मचाएंगे तो फिर मजा आएगा। कंपनी को भी इस बारे में जरूर सोचना चाहिए और उन्हें तगड़े अंदाज में बुक करना चाहिए।#1 WWE SmackDown में होने वाले ब्लडलाइन के मैच में दखलअंदाजी कर सकते हैं रोमन रेंसWWE SmackDown के आगामी एपिसोड में ब्लडलाइन के सदस्य टामा टोंगा और टांगा लोआ अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप को DIY और द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मुकाबले के बहुत खतरनाक होने की उम्मीद जताई जा रही है।सोचिए अगर रोमन रेंस ने मैच में दखलअंदाजी कर दी तो क्या होगा। माहौल एकदम बदल जाएगा और फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। इसके जरिए वो अपने दुश्मनों को सबक सिखा सकते हैं। कोडी रोड्स भी अगर उनके साथ एक्शन में दिखेंगे तो दोनों की केमिस्ट्री मजबूत होगी।