3 कारण क्यों WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में होने वाले मैच से पहले Roman Reigns का रिंग में ना आना बड़ी गलती हो सकती है

WWE
WWE रिंग में कब होगी रोमन रेंस की वापसी? (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns Absence WWE Mistake: 6 जनवरी, 2025 को WWE Raw का Netflix डेब्यू शो होने वाला है। वहां पर रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा। सभी इसे लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। हालांकि, एक बड़ी गलती मैच के बिल्डअप को लेकर दिख रही है। सोलो अपनी ब्लडलाइन के साथ Raw और SmackDown में बवाल मचा रहे हैं लेकिन रोमन हीं दिख रहे हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों Raw के Netflix डेब्यू शो में होने वाले मैच से पहले रेंस का रिंग में ना आना बड़ी गलती हो सकती है।

Ad

#3 WWE रिंग में सैमी ज़ेन और जे उसो का बदला लेने रोमन रेंस को आना चाहिए

Ad

पिछले हफ्ते Raw में नई ब्लडलाइन ने सैमी ज़ेन और जे उसो को धराशाई किया। इस हफ्ते SmackDown में एक बार फिर सैमी को सोलो और उनके साथियों ने निशाना बनाया। रोमन रेंस को सिकोआ धमकी भी दे चुके हैं।

ट्राइबल कॉम्बैट मैच से पहले रोमन रेंस को सैमी और जे का बदला लेने के लिए रिंग में जरूर आना चाहिए। उन्हें SmackDown में आकर सिकोआ को सबक सिखाना चाहिए। रेंस को आकर बताना चाहिए कि वो पूरी तरह ज़ेन और जे के पीछे खड़े हुए हैं। ऐसा नहीं हुआ तो फिर सोलो की ताकत और बढ़ जाएगी।

#2 WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में होने वाले मैच से पहले ब्रॉल होना जरूरी है

Ad

ट्राइबल कॉम्बैट मैच के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इससे पहले रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ब्रॉल फैंस जरूर देखना चाहते होंगे। ऐसा नहीं हुआ तो फिर आगे का मजा किरकिरा हो जाएगा। रोमन का इस लिहाज से भी रिंग में आना बनता है।

रोमन और सोलो सिकोआ के बीच WWE रिंग में पहली बार सिंग्लस मुकाबला देखने को मिलेगा। फैंस इस मुकाबले का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे। कंपनी को इसके बिल्डअप में ध्यान देना चाहिए। दोनों के बीच मैच से पहले ब्रॉल नहीं हुआ तो फिर तगड़ा नुकसान हो सकता है।

#1 WWE फैंस का उत्साह हो सकता है कम

Ad

WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन रेंस की नई ब्लडलाइन से राइवलरी चल रही है। अभी तक जितने भी मुकाबले हुए हैं उनका बिल्डअप शानदार अंदाज में हुआ है। रेंस ने भी वीकली शो में आकर सोलो सिकोआ और उनके साथियों को जवाब दिया है। इस वजह से फैंस बने रहे थे।

रोमन और सोलो के बीच अब मुख्य मैच होने वाला है। इसके लिए अगर रेंस SmackDown में नहीं आएंगे तो फिर गलत बात है। बड़ी बात ये है कि ऐसा ना होने से आगामी ट्राइबल कॉम्बैट मैच को लेकर फैंस का उत्साह कम हो सकता है। इस चीज का WWE ने खास ख्याल रखना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications