3 कारण क्यों Roman Reigns ने WWE SmackDown में Jey Uso के साथ रीयूनियन करने से मना कर दिया

WWE SmackDown में क्यों Roman Reigns ने Jey Uso से जुड़ने पर किया मना (Photos: WWE.com)
WWE SmackDown में क्यों Roman Reigns ने Jey Uso से जुड़ने पर किया मना (Photos: WWE.com)

Roman Reigns rejects Jey Uso reunion plan: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड की शुरुआत में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जिमी उसो के बीच एक सैगमेंट हुआ। वहां पूर्व टैग टीम चैंपियन ने अपने कजिन और असली ट्राइबल चीफ को सुझाव दिया कि सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन से लड़ने के लिए हमें एक और रेसलर की जरूरत होगी। फैंस ने तुरंत ही जे उसो के यीट शब्द को कहना शुरू कर दिया लेकिन रोमन रेंस ने उसको नकार दिया। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं क्यों रोमन रेंस ने WWE SmackDown में जे उसो के साथ रीयूनियन करने से मना कर दिया।

Ad

#3 WWE दिग्गज Roman Reigns इस बात को भुला नहीं सके हैं कि Jey Uso ने उन्हें धोखा दिया था

Ad

जे उसो इस समय Raw का हिस्सा हैं और एक सिंगल्स सुपरस्टार की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने उस समय द ब्लडलाइन ग्रुप को छोड़ा था जब रोमन रेंस अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन थे। वहीं उन्होंने WrestleMania XL के दौरान जिमी उसो पर हमला किया था जो रोमन के टाइटल मैच में उनकी मदद करने आए थे। यह सब बातें रोमन के मन में होंगी तभी उन्होंने जे के साथ दोबारा जुड़ने के आइडिया को नकार दिया है। ऐसा नहीं है कि जिमी उसो ने रोमन को धोखा नहीं दिया लेकिन वह जल्द ही वापस आ गए थे। यह कारण हो सकता है जिसके चलते रोमन ने जे से जुड़ना सही नहीं माना।

#2 रोमन रेंस को नहीं लगता कि उन्हें WWE में नई ब्लडलाइन से लड़ने के लिए जे उसो की जरूरत है

Ad

रोमन रेंस के पास SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से ही एक कमजोरी है और वह यह है कि उनके पास उतने लोग नहीं हैं जितने सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन में हैं। Bad Blood 2024 में जिमी उसो के आने से इस स्थिति में बदलाव आया है। रोमन ने इस प्रीमियम लाइव इवेंट के मैच के बिल्डअप के दौरान भी कहा था कि उन्हें किसी अमेरिकन नाइटमेयर की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि उन्होंने पहले कोडी रोड्स के साथ टीम बनाने के आइडिया को नकार दिया और अब वह यही चीज जे उसो के साथ कर रहे हैं। यह देखना होगा कि उनके रुख में कब बदलाव आता है।

#1 ब्लडलाइन की स्टोरी को WWE थोड़ा और खींचना चाहती है

जे उसो इस समय आईसी चैंपियन हैं। अगर उन्हें ब्लडलाइन की स्टोरी का हिस्सा बनना है तो उन्हें पहले अपनी चैंपियनशिप को हारना होगा और ऐसा एकदम से करने से उनके काम, किरदार और करियर को नुकसान होगा। ऐसे में कंपनी यह चाहती है कि ऐसी स्थिति बनाई जाए जहां जे की टाइटल रन भी हो जाए और ब्लडलाइन के साथ रोमन की स्टोरी भी ऐसी स्थिति में आ जाए जहां जे उसो का वापस आना अच्छा लगे। इसमें समय लगेगा, और उसके लिए ही रोमन रेंस ने जिमी उसो के उस आइडिया को नकार दिया गया जिसके तहत जे उसो ग्रुप का हिस्सा बन जाएं। जे के आने से ग्रुप को फायदा होगा पर अभी इंतजार करना होगा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications