Reasons Roman Reigns Should Interfere Sami Zayn Match: WWE Saturday Night's Main Event के आयोजन में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। शो में फैंस को पांच बड़े मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं। सैमी ज़ेन और ड्रू मैकइंटायर के बीच भी तगड़ी टक्कर होगी। सैमी के ऊपर अभी तक मैकइंटायर हावी रहे हैं। Survivor Series 2024 के बाद Raw के पहले एपिसोड में उन्होंने वापसी की थी। ड्रू ने रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर भी निशाना साधा है। इस वजह से आगामी शो में होने वाले मुकाबले में रेंस की एंट्री देखने को मिल सकती है। ऐसा हुआ तो फिर मजा आएगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों रोमन को Saturday Night's Main Event में ड्रू और सैमी के बीच होने वाले मैच में दखल देना चाहिए।#3 WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन की मदद के लिए रोमन रेंस को आना चाहिएआप सभी जानते हैं कि Survivor Series 2024 में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच के चलते पिछले महीने असली ब्लडलाइन का रीयूनियन हुआ। रोमन रेंस, सैमी ज़ेन और द उसोज़ ने साथ काम किया। इनका साथ सीएम पंक ने दिया। Saturday Night's Main Event में रोमन रेंस को सैमी ज़ेन की मदद के लिए आना चाहिए। वो आकर ड्रू मैकइंटायर के ऊपर अटैक करेंगे तो इसका फायदा सैमी को मिलेगा। वो बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं। सैमी को लगातार दो हफ्ते मैकइंटायर के हमले का शिकार होना पड़ा है। वो अकेले शायद ड्रू से पार नहीं पा सकते हैं। इस वजह से भी रेंस का आना बनता है। #2 WWE Saturday Night's Main Event में द उसोज़ का बदला ले सकते हैं रोमन रेंसSurvivor Series 2024 के बाद Raw के पहले एपिसोड में बैकस्टेज किसी ने जे उसो पर खतरनाक अटैक किया था। इस हफ्ते Raw में पता चला कि इस कारनामे के पीछे ड्रू मैकइंटायर का हाथ था। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में ड्रू ने जिमी उसो को भी धराशाई किया। अपने भाइयों के ऊपर हुए हमले से जरूर रोमन रेंस का भी गुस्सा बढ़ गया होगा। उन्हें इस चीज का बदला लेने के लिए Saturday Night's Main Event में एंट्री करनी चाहिए। रोमन को आकर मैकइंटायर को सबक सिखाना चाहिए। #1 WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर को अपना पुराना रूप दिखाने के लिएSummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन रेंस बेबीफेस रूप में काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने चार से ज्यादा समय तक हील के तौर पर काम किया था। इस दौरान उनकी राइवलरी ड्रू मैकइंटायर के साथ भी रही थी। मैकइंटायर अभी हील के रूप में अपना जलवा दिखा रहे हैं। ड्रू को रोमन बता सकते हैं कि वो बेबीफेस कैरेक्टर में भी उनका हाल खराब कर सकते हैं। इसके लिए Saturday Night's Main Event से अच्छी कोई दूसरी जगह नहीं हो सकती है। वहां पर आकर ड्रू का हाल खराब रेंस कर सकते हैं। वो ड्रू को इसके जरिए उन्हें कम ना आंकने का संदेश दे सकते हैं।