3 कारण क्यों WWE WrestleMania 41 में Roman Reigns की हार नहीं होनी चाहिए 

WWE
WrestleMania 41 में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच (Photo: WWE.com)

Reasons Why Roman Reigns Should Not Lose: WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस (Roman Reigns) भी एक्शन में नज़र आएंगे। नाईट 1 में उनका मुकाबला सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ होगा। अभी तक इनकी राइवलरी जबरदस्त रही है। पिछले हफ्ते तीनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट भी साइन हुआ था। वहीं पर पॉल हेमन ने मुकाबले के मेन इवेंट में होने की बात भी कही थी। पंक पहली बार मेनिया का मेन इवेंट करने के लिए तैयार हैं। मैच तगड़ा होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में चौंकाने वाला नतीजा भी देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों पर नज़र डालेंगे कि क्यों WrestleMania 41 में रेंस की हार नहीं होनी चाहिए।

Ad

#3 WWE WrestleMania के लगातार दो मेन इवेंट में हार से रोमन रेंस को पहुंच सकता है नुकसान

Ad

WrestleMania 40 नाईट 2 का मेन इवेंट ऐतिहासिक रहा था। वहां पर कोडी रोड्स ने रोमन रेंस के हराकर उनके 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। कोडी तब से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बने हुए हैं।

WrestleMania 41 नाईट 1 के मेन इवेंट में रोमन मुकाबला लड़ने वाले हैं। अगर लगातार दो मेन इवेंट में रेंस को हार मिलती है तो फिर गलत बात होगी। रोमन की छवि को इससे नुकसान पहुंच सकता है। कंपनी को भी फायदा शायद नहीं होगा। इस वजह से भी उनकी हार नहीं होनी चाहिए।

#2 WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस की हार से फैंस का गुस्सा फूट सकता है

Ad

कंपनी में पिछले पांच साल रोमन रेंस के लिए शानदार रहे हैं। दिग्गजों को हराकर उन्होंने एकछत्र राज किया। अब वो टॉप सुपरस्टार बन चुके हैं। पूरी दुनिया के फैंस अब रेंस के साथ जुड़ चुके हैं। वो पूरी तरीके से रोमन के प्रति समर्पित हैं।

WrestleMania 41 के मंच पर अगर रोमन को हार मिलती है तो फिर फैंस गुस्सा हो सकते हैं। सभी के द्वारा कंपनी को खरी-खोटी सुनाई जा सकती है। रेंस की हार कोई भी बर्दाश्त नहीं कर पाएगा। इस वजह से भी उनकी हार नहीं होनी चाहिए।

#1 WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस की हार उन्हें वर्ल्ड टाइटल स्टोरी से दूर ले जा सकती है

youtube-cover
Ad

WrestleMania 41 में अगर रोमन रेंस की हार होती है तो भी चीजें बदल जाएंगी। सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ उनकी राइवलरी आगे बढ़ सकती है। हार का बदला लेने के लिए रेंस फिर जा सकते हैं। इसका नतीजा ये होगा कि वो वर्ल्ड टाइटल स्टोरी से दूर चले जाएंगे।

रोमन की अगर जीत होती है तो उनका मसला पंक और रॉलिंस के साथ खत्म हो जाएगा। वो फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप पर अपनी नज़रें गड़ा सकते हैं। इस कारण से उनकी हार WrestleMania 41 में नहीं होनी चाहिए। वैसे भी रेंस कई बार दोबारा चैंपियन बनने की इच्छा जता चुके हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications