3 कारण क्यों WWE में Roman Reigns को अभी उला फाला बिल्कुल नहीं जीतनी चाहिए

WWE में सम्मान वापस पाने का प्रयास करेंगे रोमन रेंस (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस वापस पाएंगे अपना सम्मान? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns shouldn't win Ula Fala soon: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) रॉ (Raw) Netflix डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ से ट्राइबल कॉम्बैट मैच में मुकाबला करते हुए दिखाई देंगे। इसमें उला फाला को दांव पर रखा गया है। यह फ्यूड कई फैंस इस नज़र से देख रहे हैं कि असली ट्राइबल चीफ को इस मुकाबले को जीतना चाहिए। इससे उलट हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं कि क्यों रोमन रेंस को हाल फिलहाल में अपना उला फाला नहीं जीतना चाहिए।

Ad

#3 रोमन रेंस WWE में फिर से बेईमान बन सकते हैं

Ad

जब रोमन रेंस के पास पिछली बार उला फाला थी तो इसने उन्हें बेईमान बना दिया था। अब अगर वह इसको फिर से जीत जाते हैं तो ऐसा संभव है कि वह दोबारा से उसी तरीके का काम करने लग जाए जो WrestleMania XL में उनकी हार तक जारी था। असली ट्राइबल चीफ का मौजूदा बेबीफेस किरदार फैंस को अच्छा लग रहा है और कंपनी को इसको ही बिल्ड करने का प्रयास करना चाहिए। इस कारण से रोमन रेंस का जीतना इस समय सही नहीं है और यही वजह है कि कंपनी को ऐसा नहीं करना चाहिए।

#2 असली द ब्लडलाइन WWE में रोमन रेंस की जीत के बाद फिर से टूट सकती है

Ad

जे उसो और सैमी ज़ेन एक समय पर रोमन रेंस के साथ थे और द ब्लडलाइन के बेहद खास मेंबर्स थे। यह दोनों बाद में ग्रुप से दूर हो गए। Survivor Series 2024 में हुए WarGames मैच के बिल्डअप के दौरान यह दोनों सिर्फ इसलिए वापस आए थे क्योंकि रोमन के पास जिमी उसो के अलावा कोई नहीं था। जे ने उस समय कहा था कि अगर रोमन ने उनसे गलत बर्ताव किया तो वह चले जाएंगे। अब अगर रोमन को उला फाला मिल जाती है तो वह फिर वैसा ही व्यवहार कर सकते हैं जैसे पहले करते थे। इसके चलते जे उसो और सैमी ज़ेन ग्रुप छोड़ देंगे जो सही नहीं है। इसके चलते रोमन रेंस को जीत नहीं दर्ज करनी चाहिए।

#1 WWE द्वारा रोमन रेंस को उला फाला वापस देने के लिए बेहतर स्टोरी का होना जरूरी

रोमन रेंस इस समय उला फाला को सोलो सिकोआ से वापस लेना चाहते हैं। WWE चाहे तो इससे बेहतर स्टोरी करके रोमन रेंस को यह दे सकती है। अगर द रॉक वापस आकर सोलो सिकोआ से इसको जीत लें तो उससे फैंस को रोमन रेंस और द रॉक के बीच में एक मुकाबला और स्टोरी देखने को मिल सकती है। WrestleMania 41 में भी यह स्टोरी हो सकती है वरना इसको अगले साल भी किया जा सकता है। जब असली ट्राइबल चीफ द्वारा पीपल्स चैंपियन को हराया जाएगा तो उस चीज का इस्तेमाल द ग्रेट वन के रिटायरमेंट के रूप में किया जा सकता है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications