3 कारण क्यों इस हफ्ते Roman Reigns ने Smackdown के एपिसोड में वापसी कर फैंस को बड़ा तोहफा देना चाहिए 

WWE
क्या WWE Smackdown में इस हफ्ते रोमन रेंस वापसी करेंगे? (Photo: WWE.com)

Why Roman Reigns should Return Smackdown: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय अपनी वापसी को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। उनकी वापसी की कोई भी कंफर्म जानकारी नहीं है लेकिन ये कभी भी हो सकता है। Smackdown में सोलो सिकोआ ने चीजों को ऐसा बना दिया है कि अब रेंस को आना ही पड़ेगा।

Ad

अगले महीने WWE का बड़ा इवेंट SummerSlam भी होगा। अगर इस प्रीमियम लाइव इवेंट में रेंस नहीं रहेंगे तो फिर फैंस की नाराजगी देखने मिल सकती है। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों पर नज़र डालेंगे कि क्योंं रेंस को इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वापसी करनी चाहिए।

#3 WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ की चुनौती का जवाब देने के लिए

Ad

द ब्लडलाइन को इस समय सोलो सिकोआ लीड कर रहे हैं। उन्होंने अपना नया ग्रुप बना लिया है और साथ ही साथ ये भी ऐलान कर दिया है कि वो नए ट्राइबल चीफ हैं। पिछले हफ्ते SmackDown में सोलो ने कहा कि वो अब अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ब्लडलाइन में वापस लेकर आएंगे। उन्होंने बड़ी बात ये कही कि रेंस को दोबारा टाइटल चाहिए तो वो मुझसे लेने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने सीधे-सीधे रोमन को ललकार दिया।

SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस को आकर सिकोआ की चुनौती का जवाब देना चाहिए। ये उनकी वापसी का सबसे सही समय और तरीका भी होगा। फैंस लंबे समय से उनकी वापसी की राह देख रहे हैं। WrestleMania XL के बाद ब्लडलाइन को सिकोआ पूरी तरह बदल चुके हैं। अब रेंस को अपनी चीजें वापस लेने के लिए आना ही चाहिए।

#2 मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स के खिलाफ रीमैच के लिए

youtube-cover
Ad

WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर उनके 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। रेंस ने पिछले चार साल WWE में राज किया और इस दौरान कई दिग्गजों को मात दी। SummerSlam बहुत नजदीक है। इस इवेंट में रेंस का बड़ा मैच जरूर होना चाहिए। फैंस भी ये देखना चाहते हैं।

रोमन रेंस इस हफ्ते SmackDown में वापसी कर कोडी रोड्स को SummerSlam 2024 में रीमैच के लिए चुनौती दे सकते हैं। फैंस इन दोनों के बीच एक अंतिम मैच जरूर देखना पसंद करेंगे। कुछ महीने पहले रोड्स एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वो रेंस से दोबारा लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

#1 WWE SummerSlam 2024 में मैच सेट करने के लिए

Ad

SummerSlam 2024 का आयोजन 3 अगस्त को होगा। देखा जाए तो अब ज्यादा समय इस शो के लिए नहीं बचा है। समर की सबसे बड़ी पार्टी में अगर रोमन का जलवा नहीं दिखेगा तो मजा नहीं आएगा। SummerSlam से पहले ब्लू ब्रांड के चार एपिसोड बचे हुए हैं।

रोमन को अगर SummerSlam 2024 का हिस्सा बनना है तो फिर इस हफ्ते SmackDown में वापसी करनी चाहिए। वो शो में एंट्री कर इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए अपने मैच को सेट कर सकते हैं। किसी भी मुकाबले को बिल्ड करने में थोड़ा टाइम तो लगता है। ऐसे में रेंस की वापसी के लिए ये परफेक्ट समय होगा। यहां से वो एक धमाकेदार मैच की नींव रख सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications