3 कारण क्यों Roman Reigns को अब सीधा WWE Raw के Netflix डेब्यू पर वापसी करनी चाहिए

WWE
WWE रिंग में कब नज़र आएंगे रोमन रेंस? (Photo: WWE.com)

Reasons Why Roman Reigns Should Return Raw Netflix Debut: साल 2025 की शुरूआत में WWE में कई चीजों में बदलाव होने वाला है। 6 जनवरी को WWE Raw का Netflix में डेब्यू होगा। इसे लेकर सभी फैंस काफी उत्साहित हैं। कंपनी ने रेड ब्रांड को बड़े प्लेटफॉर्म में ले जाने की तैयारी कर ली है। WWE यूनिवर्स को कुछ बड़े सरप्राइज भी मिलेंगे। दिग्गजों की वापसी देखने को मिल सकती है। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) नज़र नहीं आए। कहा जा रहा है कि वो ब्रेक पर चले गए हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों रेंस को अब सीधा Raw के Netflix डेब्यू पर वापसी करनी चाहिए।

Ad

#3 WWE के पास रोमन रेंस के लिए अभी कोई प्लान नहीं है

Ad

14 दिसंबर, 2024 को WWE Saturday Night's Main Event का आयोजन होगा। इस शो में रोमन रेंस का जलवा देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद साल 2024 के अंत तक कंपनी का कोई बड़ा इवेंट नहीं है। इस लिहाज से देखा जाए तो अब रेंस को Raw के Netflix डेब्यू पर ही वापसी करनी चाहिए।

क्रिसमस के चलते दिसंबर के अंत में होने वाले वीकली शो को पहले ही रिकॉर्ड कर दिया जाएगा। रोमन का रिकॉर्ड किए गए शो में आने का कोई फायदा नहीं है। दूसरी तरफ WWE के पास उनके लिए अभी कोई ठोस प्लान भी शायद नहीं है।

#2 रोमन रेंस की वजह से WWE को फायदा हो सकता है

Ad

WWE में रोमन रेंस अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। जहां भी वो जाते हैं उन्हें शानदार अंदाज में फैंस का समर्थन मिलता है। कंपनी को उनकी वजह से काफी लाभ मिलता है। आप सभी जानते हैं कि Raw के Netflix डेब्यू को WWE धमाकेदार बनाना चाहता है।

कंपनी को अगर फायदा उठाना है तो फिर रोमन रेंस की वापसी Raw के Netflix डेब्यू में ही होनी चाहिए। वो आएंगे तो फिर WWE का बिजनेस अपने आप ही ऊपर चला जाएगा। सोशल मीडिया से भी कंपनी के ऊपर करोड़ों की बारिश हो सकती है।

#1 WWE रिंग में अब रोमन रेंस को सिंगल्स मैच पर भी ध्यान देना चाहिए

Ad

SummerSlam 2024 में धमाकेदार वापसी कर रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। तब से उनकी राइवलरी सोलो और उनकी ब्लडलाइन से चल रही है। मजेदार बात ये है कि रेंस ने अभी तक एक भी सिंगल्स मैच नहीं लड़ा है।

जेकब फाटू और सोलो सिकोआ के साथ रेंस के सिंगल्स मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। रोमन को अब सिंगल्स मैचों के लिए खुद को प्रीपेयर करना चाहिए। इसके लिए उन्हें वक्त लेना चाहिए और फिर Raw के Netflix डेब्यू में धमाकेदार एंट्री करनी चाहिए। इससे रेंस के कैरेक्टर को भी फायदा पहुंचेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications