Reasons Why Roman Reigns Should Win Tribal Combat Match: 6 जनवरी, 2025 को WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड देखने को मिलने वाला है। WWE ने शो को ऐतिहासिक बनाने की ठान ली है। वहां पर रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ के बीच भी ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा, जिसमें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर होगी। मुकाबले को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि इसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। रेंस और सिकोआ के मैच में बवाल होना पक्का है। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों ट्राइबल कॉम्बैट मैच में रेंस की जीत होनी चाहिए।#3 WWE रिंग में सोलो सिकोआ दोबारा करेंगे पिन तो रोमन रेंस को होगा नुकसाननवंबर, 2024 में हुए Crown Jewel इवेंट में रोमन रेंस और द उसोज़ को नई ब्लडलाइन ने हराया था। सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। रेंस का पिन होना काफी चौंकाने वाला पल था।अब अगर ट्राइबल कॉम्बैट मैच में भी सोलो के खिलाफ रेंस पिन होंगे तो फिर नुकसान हो सकता है। रोमन की छवि में गिरावट आ सकती है और कंपनी शायद ऐसा नहीं करना चाहेगी। इस लिहाज से देखा जाए तो सिकोआ के खिलाफ आगामी मैच में रोमन को जीत मिलनी चाहिए।#2 WWE रिंग में साल 2024 में ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाए सोलो सिकोआ View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania XL के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। इस दौरान कंपनी ने सोलो सिकोआ को पुश दिया। उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन बनाई। साथ ही साथ खुद को नया ट्राइबल चीफ घोषित कर उला फाला पहनी। देखा जाए तो इन सभी चीजों के बावजूद उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली है। कई बड़े मौकों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। WWE ने अब ब्लडलाइन की स्टोरी को और आगे बढ़ाने के लिए ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला रोमन रेंस को दे देनी चाहिए। सिकोआ के ऊपर ज्यादा भरोसा करना अब शायद ठीक नहीं रहेगा। इस लिहाज से भी ट्राइबल कॉम्बैट मैच में रेंस की जीत होनी चाहिए। #1 WWE रिंग में कब होगी द रॉक और रोमन रेंस की टक्कर?द रॉक और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। रोमन अगर आगामी ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जीत हासिल करेंगे तो फिर ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला उन्हें मिल जाएगी।इन चीजों के जरिए से द रॉक के साथ उनकी कहानी आगे बढ़ सकती है। WrestleMania 41 में दोनों के बीच मैच हो सकता है। सोलो सिकोआ अगर जीत गए तो शायद इससे किसी का फायदा नहीं होगा। रेंस और रॉक की स्टोरी भी फिर अधर में लटक सकती है।