Reasons Why The Shield Will Never Reunite: WWE में द शील्ड ने जबरदस्त काम किया। इसमें रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज थे। रेंस और रॉलिंस अब WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। वहीं एंब्रोज मौजूदा समय में जॉन मोक्सली नाम से काम कर रहे हैं। इस ग्रुप के रीयूनियन की उम्मीद फैंस लगाकर बैठे हैं। कई लोगों को लगता है कि फ्यूचर में ये चीज देखने को मिल सकती है। मौजूदा मोमेंटम को देखकर तो ये कारनामा होना काफी मुश्किल लग रहा है। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों अब WWE में रेंस की शील्ड का रीयूनियन कभी नहीं होगा।#3 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस द शील्ड के खत्म होने का ऐलान कर चुके हैं View this post on Instagram Instagram PostSmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में WrestleMania 41 में होने वाले ट्रिपल थ्रेट मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ था। वहां पर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने एक-दूसरे के ऊपर खूब आरोप लगाए। रॉलिंस ने एक वक्त पुरानी चीजों पर बात करते हुए हम शब्द का इस्तेमाल किया था। रोमन ने रॉलिंस को जवाब देते हुए कहा हम पहले ही खत्म हो चुके हैं। उनका सीधा-सीधा मतलब द शील्ड ग्रुप से था। रेंस ने बता दिया कि अब इसका रीयूनियन कभी नहीं होने वाला है। रेंस की भावनाओं और बातों को देखकर आप कह सकते हैं कि इस ग्रुप का फ्यूचर में कभी जलवा देखने को नहीं मिलेगा।#2 WWE में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच बहुत नफरत हैरोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की कहानी WWE में पुरानी रही है। दोनों एक-दूसरे से बहुत ज्यादा नफरत करते हैं। स्टोरी के हिसाब से शील्ड का रीयूनियन होने की कल्पना करना बेकार है। दोनों आमने-सामने होने पर सिर्फ टूट पड़ने की ओर ही देखते हैं। पिछले साल Survivor Series: WarGame में रॉलिंस से रोमन की टीम का साथ देने के लिए कहा गया था। रॉलिंस ने साफ कर दिया था कि वो किसी भी हाल में ये काम नहीं करेंगे। रेंस भी कई बार रॉलिंस के लिए आग उगल चुके हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इनका साथ आना संभव नहीं है। #1 पूर्व WWE सुपरस्टार डीन एंब्रोज का अब WWE में आना मुश्किल है View this post on Instagram Instagram Postचलिए एक बार के लिए मान लेते हैं कि रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस साथ आ जाएं लेकिन डीन एंब्रोज (AEW में जॉन मोक्सली) का क्या होगा। वो इस समय AEW के टॉप स्टार हैं और कहीं और जाने के बारे में बिल्कुल नहीं सोचेंगे। मोक्सली WWE में फ्यूचर में आने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। AEW में जिस तरह का पुश मोक्सली को टोनी खान द्वारा दिया गया है वो अब शायद WWE में नहीं मिलने वाला है। मोक्सली अगर WWE में नहीं आते हैं तो फिर द शील्ड का रीयूनियन वैसे ही कभी नहीं हो पाएगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो तीनों का एक साथ आना अब मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।