3 कारण क्यों WWE Raw के Netflix डेब्यू में होने वाला Roman Reigns vs Solo Sikoa ट्राइबल कॉम्बैट मैच मेन इवेंट में होना चाहिए

WWE
WWE रिंग में होने वाला है बहुत बड़ा मैच (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Match Main Event Raw Netflix Debut: 6 जनवरी, 2025 का दिन WWE के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि Raw का Netflix में डेब्यू होगा। कंपनी ने इसकी तैयारी करनी शुरू कर दी है। शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच देखने को मिलेगा। मुकाबले को लेकर फैंस काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। पिछले हफ्ते मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था। सबसे बड़ी बात है कि वहां पर ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला भी दांव पर होगी। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों Raw के Netflix डेब्यू में होने वाला रेंस vs सिकोआ ट्राइबल कॉम्बैट मैच मेन इवेंट में होना चाहिए।

Ad

#3 WWE रिंग में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच होगा फर्स्ट टाइम एवर मैच

Ad

SummerSlam 2024 में वापसी कर रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ के ऊपर हमला किया था। तब से इनकी राइवलरी चल रही है। WrestleMania XL तक रेंस की ब्लडलाइन में सिकोआ ने काम किया था। कई मौकों पर रोमन की मदद सिकोआ ने की। इन दोनों के बीच मैच की बातें पिछले कुछ सालों से लगातार चल रही हैं।

WWE ने दोनों के मुकाबले को लेकर अब बड़ा फैसला लिया है। Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में फर्स्ट टाइम एवर मैच देखने को मिलेगा। अपने आप में ही ये बहुत बड़ा मुकाबला है, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। इस लिहाज से देखा जाए तो मुकाबले का मेन इवेंट में होना बनता है।

#2 WWE ने ब्लडलाइन की स्टोरी को देखते हुए लेना चाहिए बड़ा फैसला

Ad

ब्लडलाइन की स्टोरी पिछले कुछ सालों से चर्चा का विषय रही है। आए दिन कहानी में नया मोड़ आते रहता है। WWE ने मजेदार चीजें कर फैंस का उत्साह कम नहीं होने दिया है। आगे अभी इसमें बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है।

इतनी बड़ी स्टोरी के तहत होने वाले ट्राइबल कॉम्बैट मैच को अगर मेन इवेंट में नहीं कराया गया तो कहीं ना कहीं गलत बात होगी। WWE को इस चीज का ध्यान जरूर रखना चाहिए। मेन इवेंट में मुकाबला होगा तो फिर कुछ नई कहानियां आगे के लिए निकलकर सामने आ सकती हैं।

#1 रोमन रेंस का मैच WWE फैंस मेन इवेंट में ही देखना पसंद करते हैं

Ad

रोमन रेंस WWE के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्हें मेन इवेंट स्टार का दर्जा मिल चुका है। फैंस अब उन्हें किसी भी शो के अंत में ही एक्शन में देखना पसंद करते हैं। कंपनी को इस लिहाज से भी Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड के मेन इवेंट में ही रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मैच रखना चाहिए।

रोमन का मैच पहले हो गया तो फिर इसका नुकसान भी कंपनी को सहना पड़ सकता है। व्यूअरशिप में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। इन चीजों को ध्यान में रखते हुए WWE ने सही कदम उठाकर लाभ हासिल करना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications