3 कारण क्यों Roman Reigns ने WWE Bad Blood में Jacob Fatu को नहीं बल्कि Solo Sikoa को पिन कर जीत हासिल की

WWE Bad Blood 2024 में रोमन रेंस की शानदार जीत (Photo: WWE.com)
WWE Bad Blood 2024 में रोमन रेंस की शानदार जीत (Photo: WWE.com)

Reasons Why Roman Reigns Pin Solo Sikoa: WWE Bad Blood 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट बहुत ही शानदार रहा। शो में कई चीजें देखने को मिलीं। सभी मुकाबलों ने फैंस का दिल जीता। मेन इवेंट में जिमी उसो और द रॉक ने वापसी कर शो में चार चांद लगा दिए। द ग्रेट वन की एंट्री को देखकर सभी चौंक गए। खैर रोमन रेंस (Roman Reigns) और कोडी रोड्स ने भी जेकब फाटू और सोलो सिकोआ को टैग टीम मैच में हराया। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों असली ट्राइबल चीफ ने Bad Blood में फाटू को नहीं बल्कि सिकोआ को पिन कर जीत हासिल की।

Ad

#3 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की असली लड़ाई सोलो सिकोआ से है

Ad

WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने खुद को ब्लडलाइन का नया ट्राइबल चीफ घोषित किया। SummerSlam 2024 में रेंस ने वापसी कर सिकोआ के ऊपर अटैक किया। उन्होंंने सोलो को बताया कि वो ही असली ट्राइबल चीफ हैं। हालांकि, सोलो अपने दावे से पीछे नहीं हटे।

देखा जाए तो रोमन रेंस की असली लड़ाई सोलो सिकोआ से हैं। सोलो को पिन करके उन्होंने ये बता दिया है कि ट्राइबल चीफ वो ही हैं। जेकब फाटू तो सोलो का साथ निभा रहे हैं। उन्हें अगर रेंस पिन करते तो कोई फायदा नहीं होता। सोलो का घमंड वैसा का वैसा ही रहता। अब शायद सिकोआ जरूर थोड़ा प्रभावित हुए होंगे।

#2 WWE Bad Blood में जेकब फाटू को अगर रोमन रेंस पिन करते तो वो कमजोर साबित होते

Ad

साल 2024 का सबसे बेहतरीन डेब्यू अभी तक जेकब फाटू का ही रहा है। उन्होंने SmackDown में आते ही बड़े सुपरस्टार्स के ऊपर हमला किया और अपनी धाक जमाई। कंपनी ने उनकी बुकिंग भी शानदार अंदाज में की है। रिंग में उन्हें काफी ताकतवर दिखाया गया है।

WWE ने रोमन रेंस और जेकब फाटू को अभी तक ज्यादातर दूर ही रखा है। अगर Bad Blood में फाटू को रेंस पिन करते तो फिर मामला गड़बड़ हो जाता है। जेकब की धमाकेदार बुकिंग को नुकसान पहुंचता और वो कहीं ना कहीं कमजोर साबित होते। इस वजह से शायद रेंस ने सोलो को पिन किया।

#1 WWE Bad Blood में रोमन रेंस द्वारा सोलो सिकोआ को पिन करने से मिले बड़े संकेत

Ad

पिछले एक साल से फैंस WWE रिंग में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच मैच की उम्मीद लगाकर बैठे हैं। SummerSlam 2024 के बाद दोनों के बीच मैच की अटकलें और तेज हो गई थी। Bad Blood के जरिए कंपनी ने बड़े संंकेत दे दिए हैं।

टैग टीम मैच में रोमन रेंस का सोलो सिकोआ को पिन करना मतलब बहुत जल्द दोनों के बीच वन-ऑन-वन मैच हो सकता है। कंपनी ने शायद इसका प्लान बना लिया है। हो सकता है कि नवंबर में होने वाले Crown Jewel 2024 में ही फैंस को ड्रीम मैच देखने को मिल जाए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications