Reasons Why Roman Reigns WWE Flop Star 2024: रोमन रेंस (Roman Reigns) को आज WWE के टॉप सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। 1316 दिनों तक वो चैंपियन रहे थे। इस चीज ने उनका नाम इतिहास के पन्नों में अंकित कर दिया। रेंस ने खास अंदाज में अपनी विरासत स्थापित की है। रोमन और पॉल हेमन ने मिलकर द ब्लडलाइन ग्रुप का निर्माण किया। साथ ही साथ इसमें शामिल सभी सदस्यों को ऊपर उठाया। वैसे साल 2024 असली ट्राइबल चीफ के लिए उतना अच्छा नहीं रहा क्योंकि कई मौकों पर उन्हें बड़े झटके लगे। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों रेंस 2024 में कंपनी के सबसे फ्लॉप स्टार साबित हुए।#3 रोड टू WWE WrestleMania XL के दौरान रोमन रेंस के ऊपर भारी पड़े द रॉक View this post on Instagram Instagram Postरोड टू WrestleMania XL बहुत ही जबरदस्त रहा था। इसने फैंस को कोई शिकायत का मौका नहीं दिया। द रॉक के हील टर्न और द फाइनल बॉस ट्रांसफॉर्मेशन ने द ब्लडलाइन के साथ कोडी रोड्स की राइवलरी को ऊंचा कर दिया। हालांकि, इस चीज ने रोमन रेंस से सुर्खिंयां छीन लीं। कहानी कोडी रोड्स द्वारा रोमन रेंस की बादशाहत खत्म करने की थी। हालांकि, द रॉक के साथ कोडी के एंगल को ज्यादा प्रस्तुत किया गया। इनके खास सैगमेंट भी हुए। कंपनी ने इन दोनों को ही प्राथमिकता दी। इन सभी चीजों के बीच में रोमन ज्यादातर पीछे ही रहे। कहीं ना कहीं द रॉक उनके ऊपर भारी पड़ गए। इस वजह से भी कहा जा सकता है कि उनके लिए 2024 फ्लॉप रहा। #2 WWE में असली ब्लडलाइन के रीयूनियन में हुई जल्दबाजीSummerSlam में बेबीफेस रूप में वापसी के बाद रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन से राइवलरी शुरू की। धीरे-धीरे मामला आगे बढ़ा। Bad Blood में जिमी उसो ने एंट्री की। इसके बाद असली ब्लडलाइन का रीयूनियन हुआ। Survivor Series में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच को लेकर ये काम किया गया। असली ब्लडलाइन के रीयूनियन में बहुत जल्दबाजी देखने को मिली। सैमी ज़ेन का सोलो सिकोआ को धोखा देने का कोई कारण नहीं था। रेंस के साथ उनके फिर से जुड़ने की मंशा भी क्लियर नहीं थी। एक तरह से कहा जाए तो दो महीने से भी कम समय में स्टोरी बिल्ड कर दी गई। ये कहीं ना कहीं गलत रहा। रोमन इस चीज में बुरी तरह फ्लॉप दिखाई दिए।#1 रोमन रेंस का WWE में साल 2024 में एक सिंगल्स मैच दखलअंदाजी के कारण हुआ खराबWrestleMania XL नाईट 2 में रोमन रेंस ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। कोडी ने रेंस को हराकर टाइटल अपने नाम किया और अपनी कहानी खत्म की। मैच में जॉन सीना, द अंडरटेकर, द रॉक, द उसोज़, सोलो सिकोआ और सैथ रॉलिंस ने दखलअंदाजी की। ओवरबुकिंग ने एंटरटेनमेंट को बढ़ाया लेकिन इसने रोमन और कोडी के बीच के एक्शन को कमजोर कर दिया। रेंस का 2024 में ये एक ही सिंगल्स मुकाबला था। हार और ओवरबुकिंग ने उनके प्रदर्शन को बड़ा झटका दिया। इस वजह से भी वो फ्लॉप साबित हुए।