Reasons Sami Zayn can Join Solo Sikoa: WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) की आखिरकार ब्लडलाइन की कहानी में एंट्री देखने को मिली। बता दें, जे उसो (Jey Uso) और जिमी उसो की बैकस्टेज सैमी ज़ेन से मुलाकात देखने को मिली थी। इसके काफी समय बाद सैमी पार्किंग लॉट में ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) से बात करते हुए दिखाई दिए थे। तभी से ही ज़ेन के नए ब्लडलाइन को जॉइन करने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। अगर सैमी ज़ेन सचमुच हील फैक्शन को जॉइन कर लेते हैं तो यह बहुत बड़ा ट्विस्ट होगा। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों सैमी ज़ेन WWE में सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन को जॉइन कर सकते हैं।3- जे उसो ने WWE Raw में सैमी ज़ेन को अपने परिवार का हिस्सा नहीं बताया था View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन WWE Raw में जे उसो को जिमी उसो के साथ देखकर बिल्कुल भी खुश नहीं थे। सैमी चाहते थे कि मेन इवेंट जे ब्लडलाइन और रोमन रेंस से दूरी बनाए रखे। हालांकि, जे ने उनकी बात मानने से इंकार करते हुए कहा कि ज़ेन इस चीज को समझ नहीं पाएंगे क्योंकि वो उनके परिवार का हिस्सा नहीं हैं।सैमी ज़ेन यह सुनकर नाखुश नज़र आए थे। शायद यही कारण है कि वो पार्किंग लॉट में सोलो सिकोआ से बात करते हुए दिखाई दिए थे। संभव है कि सैमी आने वाले समय में सोलो के ब्लडलाइन को जॉइन करके मेन इवेंट जे को झटका दे सकते हैं। इस स्थिति में देखना रोचक होगा कि पूर्व आईसी चैंपियन इस चीज को लेकर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।2- WWE में ब्लडलाइन की कहानी को रोचक बनाने के लिए ऐसा किया जा सकता है View this post on Instagram Instagram Postब्लडलाइन मौजूदा समय में WWE की सबसे बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा है। हालांकि, पिछले कुछ समय से इस स्टोरीलाइन में कुछ ऐसी चीजें देखने को मिल रही थी जिसका सभी को पहले से ही अंदाजा था। इस वजह से ब्लडलाइन की कहानी पर असर पड़ रहा था।शायद यही कारण है कि सैमी ज़ेन को इस हफ्ते Raw में सोलो सिकोआ से मिलते हुए दिखाया गया। संभव यह भी है कि ब्लडलाइन की कहानी का रोमांच बढ़ाने के लिए आने वाले समय में सैमी को सोलो सिकोआ के ग्रुप का हिस्सा बनाया जा सकता है। इस स्थिति में यह देखना रोचक होगा कि जे उसो, ज़ेन को अपनी टीम में वापस लाने के लिए क्या करने वाले हैं।1- सैमी ज़ेन WWE में जासूस के रूप में ब्लडलाइन को जॉइन कर सकते हैंसैमी ज़ेन WWE में जे उसो के काफी अच्छे दोस्त हैं। सैमी, जे को मुश्किलों से दूर रखने के लिए ही उन्हें ब्लडलाइन से दूर रहने की सलाह दे रहे थे। हालांकि, उन्होंने उनकी बात नहीं मानी इसलिए ज़ेन अब WWE में मेन इवेंट जे की मदद करने का नया तरीका अपना सकते हैं।ऐसा लग रहा है कि सोलो सिकोआ, सैमी ज़ेन को उनके हील ग्रुप का हिस्सा बनाना चाहते हैं। संभव है कि सैमी जासूस के रूप में सोलो के फैक्शन से जुड़ सकते हैं। इसके बाद ज़ेन ब्लडलाइन से जुड़ी गुप्त खबर जे उसो तक पहुंचाते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं, सही समय आने पर सैमी ज़ेन हील ग्रुप को सबक सिखाने के बाद एक बार फिर मेन इवेंट जे के साथ आ सकते हैं।