3 कारण क्यों WWE WrestleMania 41 में Solo Sikoa vs Jacob Fatu मैच होना अब मुश्किल लग रहा है

WWE
क्या WrestleMania 41 में होगा ये बड़ा मैच? (Photo: WWE.com)

Reasons Solo Sikoa-Jacob Fatu Match May Not Happen: WWE WrestleMania 41 धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। ट्रिपल एच और उनकी टीम द्वारा लगातार सरप्राइज दिए जा रहे हैं। कुछ बड़े मैच भी बुक हो चुके हैं। आने वाले हफ्तों में और भी मुकाबले जोड़े जाएंगे। कंपनी ने पिछले महीने संकेत दिए थे कि मेगा इवेंट में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और जेकब फाटू का मैच हो सकता है। दोनों के बीच मनमुटाव भी हो गया है। हालांकि, अब स्थिति कुछ अलग हो गई है। WWE ने शायद प्लान में बदलाव कर दिया है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों WrestleMania 41 में सोलो vs फाटू मैच होना अब मुश्किल लग रहा है।

Ad

#3 WWE ने SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू की स्टोरी पलट दी है

Ad

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में ब्रॉन स्ट्रोमैन और सोलो सिकोआ के बीच तगड़ा मैच हुआ। मुकाबले में टामा टोंगा ने दखल दिया, जिस कारण DQ से स्ट्रोमैन की जीत हो गई। इसके बाद कंपनी ने पूरा फोकस स्ट्रोमैन और जेकब फाटू के ऊपर कर दिया।

स्ट्रोमैन ने फाटू की हालत खराब की। आप सभी जानते हैं कि इनके बीच भी राइवलरी लंबे समय से चल रही है। ऐसा लगता है कि अब कंपनी स्ट्रोमैन और फाटू के बीच पहले कहानी खत्म करना चाहती है। दोनों के बीच WrestleMania 41 में मुकाबला तय किया जा सकता है।

#2 WWE WrestleMania 41 में इस साल होने वाले हैं बड़े मुकाबले

Ad

WrestleMania 41 के लिए चार बड़े चैंपियनशिप मुकाबलों का ऐलान कर दिया गया है। जॉन सीना, कोडी रोड्स, गुंथर, जे उसो, टिफनी स्ट्रैटन और शार्लेट फ्लेयर जैसे स्टार्स अपना जलवा दिखाएंगे। बहुत जल्द रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच भी ट्रिपल थ्रेट मैच की घोषणा शायद कर दी जाएगी।

इतने बड़े मुकाबलों के बीच में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के मैच को बहुत कम हाइप मिल पाएगा। WWE ने शायद इस वजह से अपना प्लान बदल दिया है। सोलो और फाटू दोनों अब कंपनी के टॉप स्टार बन चुके हैं। इनके लिए अगर बढ़िया योजना नहीं बनाई गई तो फिर आगे जाकर नुकसान हो सकता है।

#1 WWE में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू मैच का बिल्डअप अभी तक कुछ खास नहीं हुआ है

Ad

सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के बीच अभी कई चीजें अधूरी हैं। बिल्डअप के नाम पर ज्यादा कुछ नहीं हुआ है। ऐसे में इतनी जल्दी अगर मुकाबला करा दिया जाएगा तो फिर कोई फायदा नहीं होने वाला है।

ब्लडलाइन की स्टोरी पिछले कुछ सालों से लाइमलाइट में रही है। कंपनी ने हर कदम सोच-समझकर रखा है। सिकोआ और फाटू का मुकाबला भी अच्छे अंदाज में ही कराना चाहिए। अगर WrestleMania 41 ये मैच होता है तो शायद फैंस का उत्साह बिल्कुल भी नहीं रहेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications