3 कारण क्यों The Rock को WWE Crown Jewel 2024 में एंट्री कर फैंस को बड़ा सरप्राइज देना चाहिए

WWE
क्या WWE Crown Jewel में दिखेगा द रॉक का जलवा? (Photo: WWE.com)

Reasons Why The Rock Should Entering Crown Jewel: WWE Crown Jewel 2024 की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 2 नवंबर को फैंस को शानदार प्रीमियम लाइव इवेंट सऊदी अरब में देखने को मिलेगा। कंपनी अभी तक सात मैचों का ऐलान कर चुकी है। रोमन रेंस का मुकाबला भी तय कर दिया गया है। इवेंट में कुछ स्टार्स का रिटर्न भी देखने को मिल सकता है। सभी की नज़रें द रॉक (The Rock) के ऊपर होंगी। उनके अगले कदम के बारे में सभी जानना चाहते हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों द ग्रेट वन को Crown Jewel 2024 में एंट्री कर फैंस को बड़ा सरप्राइज देना चाहिए।

Ad

#3 WWE Bad Blood 2024 के बाद नज़र नहीं आए हैं द रॉक

Ad

WWE Bad Blood 2024 के अंत में द रॉक ने अचानक एंट्री कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने स्टेज एरिया से कोडी रोड्स, रोमन रेंस और जिमी उसो को घूरकर देखा। उन्होंने कुछ इशारे भी किए और चले गए। सभी को लगा था कि इसके बाद वो ब्लू ब्रांड के शो में भी एंट्री करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अभी तक वो दोबारा WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं।

फैंस अब उनके अगले कदम के बारे में जानना चाहते हैं। साथ ही साथ उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस की भावनाओं का ख्याल रखते हुए उन्हें जरूर Crown Jewel 2024 में एंट्री करनी चाहिए। वहां पर आकर उन्होंने कुछ बवाल मचाना चाहिए। ऐसा हुआ तो फिर WWE यूनिवर्स को अच्छा लगेगा।

#2 WWE Survivor Series 2024 को ध्यान में रखते हुए

Ad

द उसोज़ का रीयूनियन हो गया है। बहुत जल्द रोमन रेंस और जे उसो भी गले लग जाएंगे। यहां से अब ये पक्का लग रहा है कि Survivor Series 2024 में नई ब्लडलाइन और असली ब्लडलाइन के बीच वॉरगेम्स मैच होगा।

कहा जा रहा है कि Survivor Series में नई ब्लडलाइन को द रॉक लीड कर सकते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो Crown Jewel 2024 में उनका आना बनता है। इस इवेंट में रोमन रेंस और द उसोज़ का मुकाबला सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन से होगा। मुकाबले में द ग्रेट वन आकर आगे के लिए बड़ा मंच तैयार कर सकते हैं।

#1 क्या सऊदी अरब में पहली बार दिखेगा WWE दिग्गज द रॉक का जलवा?

Ad

सऊदी अरब में आजतक जितने भी शो WWE के हुए हैं, सभी शानदार रहे हैं। कंपनी ने हमेशा बड़े सुपरस्टार्स को बुक किया। बड़ी बात ये है कि द रॉक कभी भी किसी इवेंट का हिस्सा नहीं रहे हैं। इस बार द ग्रेट वन और कंपनी के पास बड़ा मौका होगा।

Crown Jewel 2024 में अगर द रॉक ने एंट्री की तो फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी। कंपनी को कितना फायदा होगा आप इसका अंदाजा खुद लगा सकते हैं। इस लिहाज से WWE को जरूर द ग्रेट वन को आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए बुक करना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications