Reasons Why The Rock Should Return Saturday Night's Main Event: WWE Saturday Night's Main Event शो का आयोजन 14 दिसंबर, 2024 को होगा। इसके प्रसारण में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है। आने वाले वीकली शोज में और भी मुकाबलों की घोषणा की जा सकती है। WWE के टॉप स्टार्स के ऊपर सभी की नज़रें टिकी होंगी। सोचिए अगर शो में द रॉक (The Rock) ने एंट्री कर ली तो कितना मजा आएगा। वैसे भी उनकी वापसी की अटकलें और अफवाहें लगातार चल रही हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणोंं की बात करेंगे कि क्यों द ग्रेट वन को Saturday Night's Main Event में एंट्री कर बड़ा सरप्राइज देना चाहिए।#3 WWE Saturday Night's Main Event का आयोजन लंबे समय बाद हो रहा है View this post on Instagram Instagram Postसाल 2008 से अब कंपनी Saturday Night's Main Event का आयोजन कर रही है। पहले इस इवेंट का बहुत बड़ा नाम था। ट्रिपल एच और उनकी टीम अब इसे दोबारा वापस लाकर यादगार बनाना चाहती है।शो में अगर द रॉक ने एंट्री कर ली तो फिर अपने आप यादगार हो जाएगा। कंपनी ने इस बारे में विचार करना चाहिए। द ग्रेट वन की वजह से Saturday Night's Main Event हिट हो सकता है। आगे से फिर इसे लेकर हमेशा फैंस उत्साहित रहेंगे।#2 WWE दिग्गज द रॉक ने साल 2024 खत्म होने से पहले देना चाहिए सरप्राइजद रॉक ने इस साल WrestleMania 40 में बहुत अच्छा काम किया था। अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood इवेंट के अंत में रॉक ने चौंकाने वाली एंट्री की। उन्होंने स्टेज एरिया से रोमन रेंस, कोडी रोड्स और जिमी उसो को घूरकर देखा।मजेदार बात ये है कि वो तब से WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। उम्मीद थी कि WWE Survivor Series 2024 में वो आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब द रॉक ने साल 2024 खत्म होने से पहले फैंस को सरप्राइज देना चाहिए और इस काम के लिए Saturday Night's Main Event बहुत अच्छी जगह हो सकती है।#1 WWE रिंग में कब होगा द रॉक और कोडी रोड्स का सिंगल्स मैच? View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania 40 के बाद पहली Raw में द रॉक ने कहा था कि कोडी रोड्स के साथ उनकी राइवलरी खत्म नहींं हुई है। आगे जाकर कोडी और रॉक के बीच सिंगल्स मुकाबला होना लगभग पक्का है। कंपनी को इसमें ज्यादा देर ना कर अब ट्रिगर दबा देनी चाहिए।Saturday Night's Main Event में कोडी अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मुकाबले के बाद द रॉक को एंट्री कर कोडी के साथ कंफ्रंट करना चाहिए। इससे आगे के लिए कुछ नई कहानियां सामने निकल कर आ सकती हैं।