3 कारण क्यों The Rock को WWE में Bad Blood 2024 के बाद वापसी करनी चाहिए

WWE
क्या WWE Bad Blood के बाद द रॉक करेंगे वापसी? (Photo: WWE.com)

Reasons Why The Rock Should Return After Bad Blood: WWE में द रॉक (The Rock) का बहुत बड़ा नाम है। जब रेटिंग और व्यूअरशिप बढ़ाने की बात आती है तो रॉक सबसे बड़े मूवर्स में से एक हैं। रोड टू WrestleMania XL के दौरान किए गए उनके प्रदर्शन को कोई नहीं भूल सकता है। उनकी उपस्थिति कंपनी को उच्च स्तर पर ले जाने में सक्षम है। WrestleMania XL के बाद Raw के पहले एपिसोड में वो अंतिम बार नज़र आए थे। उन्होंने बहुत जल्द कोडी रोड्स के लिए वापस आने की बात कही थी। पिछले कुछ समय से उनकी वापसी की अटकलें तेज होने लग गई हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों द ग्रेट वन को Bad Blood 2024 के बाद वापसी करनी चाहिए।

Ad

#3 द रॉक को मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन के साथ राइवलरी खत्म करनी है

Ad

WrestleMania XL में कोडी रोड्स अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन गए लेकिन द रॉक के साथ उनकी राइवलरी खत्म नहीं हुई। रोड टू WrestleMania XL के दौरान दोनों के बीच तगड़ी जंग देखने को मिली थी। द ग्रेट वन ने दावा किया है कि वो कोडी के साथ दुश्मनी खत्म करने के लिए जल्द वापसी करेंगे।

Bad Blood 2024 के बाद द ग्रेट वन वापसी करेंगे तो उन्हें तगड़ा हाइप मिलेगा। वो कोडी के साथ अपनी राइवलरी शुरू कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WrestleMania 41 में दोनों के बीच मुकाबले का प्लान बनाया गया है। इस लिहाज से भी देखा जाए तो Bad Blood के बाद उनकी वापसी बनती है।

#2 क्या ब्लडलाइन के खिलाफ रोमन रेंस का साथ देंगे WWE दिग्गज द रॉक?

Ad

द रॉक का कोडी रोड्स के खिलाफ काम अधूरा है लेकिन चीजें पलट सकती हैं। वो सभी को चौंकाते हुए कोडी के साथ भी जुड़ सकते हैं। इस तरह के ट्विस्ट को फैंस बहुत पसंद करते हैं। रोमन रेंस और कोडी इस समय नई ब्लडलाइन के खिलाफ काम कर रहे हैं।

द ग्रेट वन Bad Blood 2024 के बाद वापसी कर ब्लडलाइन के खिलाफ राइवलरी में रोमन और कोडी का साथ दे सकते हैं। स्टोरी को और मजेदार बनाने के लिए ये चीज देखने को मिल सकती है। वहीं रोमन, रॉक और कोडी साथ में काम करेंगे तो इससे WWE को भी फायदा हो सकता है।

#1 WWE दिग्गज द रॉक दे सकते हैं बड़ा योगदान

Ad

Raw अगले साल से नेटफ्लिक्स में जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका व्यूअरशिप में भी इम्पैक्ट पड़ेगा। WWE की ये कोशिश रहेगी कि व्यूअरशिप में गिरावट की बजाए लगातार बढ़ोत्तरी हो। द रॉक इस चीज में बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं।

फैंस को आकर्षित करने में द रॉक का ट्रैक रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। अगर द ग्रेट वन Bad Blood के बाद एक्टिव होते हैं तो इसका सीधा-सीधा प्रभाव नेटफ्लिक्स में शुरू होने वाले Raw पर पड़ेगा। उनकी वजह से तगड़ा मोमेंटम अगले तीन महीने तक बना रहेगा, जिसका फल कंपनी को जनवरी, 2025 में मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications