3 कारण क्यों WWE ने Roman Reigns vs CM Punk vs Seth Rollins ट्रिपल थ्रेट मैच WrestleMania 41 के मेन इवेंट में बुक किया

WWE
WWE WrestleMania 41 में होगा बड़ा मैच (Photo: X@SKWrestling_)

Reasons Why WWE Book Roman Reigns Match main event: WWE WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होगा। फैंस इसके लिए उत्साहित नज़र आ रहे हैं। वहां पर रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। SmackDown के एपिसोड में तीनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ। वहां पर ये भी बता दिया गया है कि मुकाबला मेन इवेंट में होगा। WWE द्वारा ये बड़ा फैसला लिया गया है और पहले ही फैंस को जानकारी दे दी गई है। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों WWE ने रोमन vs पंक vs रॉलिंस ट्रिपल थ्रेट मैच WrestleMania 41 के मेन इवेंट में बुक किया।

Ad

#3 सीएम पंक का WWE WrestleMania का मेन इवेंट करने का सपना पूरा करने के लिए

Ad

सीएम पंक का WWE करियर बहुत लंबा रहा है। कई उपलब्धियां वो हासिल कर चुके हैं। साल 2023 में वापसी के बाद भी उन्होंने अच्छा काम किया। हैरान करने वाली बात है कि वो आज तक WrestleMania का मेन इवेंट नहीं कर पाए। ये चीज उन्हें अंदर से बहुत परेशान करती है। कई बार वो इसके बारे में बयान दे चुके हैं।

WWE ने इस बार सीएम पंक को खास तोहफा देने की योजना बनाई है। कंपनी ने शायद उनके WrestleMania के मेन इवेंट करने के सपने के बारे में सोचा। हो सकता है कि इस वजह से ही WrestleMania 41 के मेन इवेंट में ट्रिपल थ्रेट मैच बुक किया हो।

#2 WWE WrestleMania 41 के मेन इवेंट के लिए दूसरा कोई बड़ा मैच नहीं है

Ad

WrestleMania 41 के मैच कार्ड पर नज़र डालेंगे तो सबसे बड़ा मैच जॉन सीना और कोडी रोड्स का दिख रहा है। इस मुकाबले का नाईट 2 के मेन इवेंट में होना लगभग पक्का है। इसके अलावा अगर आप सोचेंगे तो नाईट 1 के मेन इवेंट के लिए कोई दूसरा बड़ा मैच नहीं है।

रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक तीनों बड़े सुपरस्टार हैं। तीनों का मेन इवेंट में होना भी जरूरी है। इनके बीच होने वाले मैच के अलावा कोई अन्य बड़ा मुकाबला ना होने के कारण WWE ने बड़ा फैसला लिया हो सकता है। जे उसो और गुंथर के मैच का बिल्डअप भी कुछ खास नहीं है। इस वजह से ही कंपनी ने शायद ट्रिपल थ्रेट मैच को नाईट 1 के मेन इवेंट में कराने का प्लान बनाया है।

#1 क्या WWE WrestleMania 41 में पॉल हेमन देंगे रोमन रेंस को धोखा?

Ad

पिछले कुछ महीनों से पॉल हेमन और सीएम पंक के बीच बहुत प्यार देखने को मिला है। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में भी हेमन ने पंक को गले लगाया। अब धीरे-धीरे हेमन के रोमन रेंस को धोखा देने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसा हुआ तो ये सबसे बड़ी स्टोरी होगी।

WrestleMania 41 के मेन इवेंट में अगर हेमन बड़ा कदम उठाते हैं तो मजा आ जाएगा। मेनिया अपने आप में हिट हो जाएगा। कंपनी शायद इसी योजना के तहत आगे बढ़ रही है और इसी वजह से मेन इवेंट में ट्रिपल थ्रेट मैच बुक किया हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications