3 कारण क्यों WWE दिग्गज Brock Lesnar को 2025 के Royal Rumble मैच में धमाकेदार वापसी करनी चाहिए

WWE
क्या WWE Royal Rumble 2025 में ब्रॉक लैसनर की होगी वापसी? (Photo: WWE.com)

Reasons Why Brock Lesnar Should Make Return Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2025 की चर्चा शुरू हो गई है। इसमें होने वाले मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नज़रें टिकी होंगी। कुछ स्टार्स जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। मौजूदा समय में कई रेसलर्स एक्शन से बाहर चल रहे हैं। कुछ की वापसी रंबल मैच में देखने को मिल सकती है। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की एंट्री का भी इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। वो कभी भी WWE यूनिवर्स को सरप्राइज दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों द बीस्ट को 2025 के Royal Rumble मैच में धमाकेदार वापसी करनी चाहिए।

Ad

#3 WWE Royal Rumble 2025 ब्रॉक लैसनर की वापसी के लिए परफेक्ट जगह होगी

Ad

पिछले साल SummerSlam के बाद से WWE टीवी पर ब्रॉक लैसनर नज़र नहीं आए हैं। उन्हें बाहर गए हुए बहुत लंबा समय हो गया है। लैसनर अब जब वापसी करेंगे तो उन्हें फैंस का जबरदस्त समर्थन मिलने वाला है। सोचिए अगले साल होने वाले रंबल मैच में उन्होंने एंट्री की तो क्या होगा।

लैसनर का एंट्रेंस म्यूजिक सुनते ही फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। वैसे भी रंबल मैच में सरप्राइज एंट्री करने वाले स्टार्स को हमेशा जबरदस्त पॉप मिलता है। इस लिहाज से भी देखा जाए तो लैसनर की वापसी के लिए Royal Rumble 2025 परफेक्ट स्थान है।

#2 WWE Royal Rumble 2025 में ब्रॉक लैसनर का आना ही बहुत बड़ा सरप्राइज होगा

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। जब भी वो रिंग में आते हैं तो कुछ ना कुछ बवाल जरूर मचाते हैं। इस वजह से हर जगह उन्हें फैंस का तगड़ा समर्थन मिलता है। उनकी जबरदस्त इनर्जी देखकर ही सभी खुश हो जाते हैं।

अगले साल रॉयल रंबल मैच में द बीस्ट वापसी करते हैं तो वो बहुत बड़ा सरप्राइज होगा। इसके लिए कंपनी की हमेशा तारीफ की जाएगी। उनका बड़े मुकाबले में आना ही अपने आप में खास तोहफा है। इस लिहाज से भी उनकी वापसी बनती है।

#1 क्या WWE WrestleMania 41 का हिस्सा बनेंगे ब्रॉक लैसनर?

Ad

अगले साल रॉयल रंबल मैच में अगर ब्रॉक लैसनर एंट्री करते हैं तो फिर आगे के रास्ते भी खुल जाएंगे। लैसनर की वजह से कुछ बड़ी कहानियां बाहर निकलकर सामने आ सकती हैं। वो बड़े मुकाबले लड़ सकते हैं।

हो सकता है कि वो किसी स्टार को एलिमिनेट करें। या फिर उन्हें कोई एलिमिनेट करे। कुछ भी संभावना बन सकती है, जहां से फिर WrestleMania 41 का रास्ता तय किया जा सकता है। मेगा इवेंट में द बीस्ट बड़ा मुकाबला लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications