3 कारण क्यों WWE को WrestleMania 41 में Roman Reigns का सिंगल्स मैच Seth Rollins के साथ बुक करना चाहिए

WWE
क्या WrestleMania 41 में होगा बड़ा मुकाबला? (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns-Seth Rollins Match Should Book: WWE WrestleMania 41 अब नजदीक आ रहा है। रोमन रेंस (Roman Reigns) के मैच को लेकर लगातार अफवाहें और अटकलें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि रोमन का मुकाबला सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ हो सकता है। इस ट्रिपल थ्रेट मैच की बहुत संभावनाएं बन रही हैं। खैर WWE में चीजें कभी भी पलट सकती हैं। रेंस इस समय एक्शन से भी बाहर चल रहे हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों WWE को WrestleMania 41 में रेंस का सिंगल्स मैच रॉलिंस के साथ बुक करना चाहिए।

Ad

#3 WWE में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच लंबे समय से चली आ रही कहानी का अब होना चाहिए अंत

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का इतिहास बहुत ही तगड़ा रहा है। दोनों ने शील्ड ग्रुप में साथ में मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। पहले रेंस और रॉलिंस दोस्त थे लेकिन बाद में दुश्मन बन गए। रेंस और रॉलिंस की कहानी का अभी तक अंत नहीं हुआ। दोनों एक-दूसरे के ऊपर हर समय टूट पड़ने को तैयार रहते हैं।

अब समय आ गया है कि WWE को रॉलिंस और रेंस की कहानी के अंत के बारे में सोचना चाहिए। इसके लिए सबसे बेस्ट जगह WrestleMania 41 है। वहां पर अगर दोनों के बीच सिंगल्स मैच बुक किया जाता है तो मजा आएगा। बड़ी बात है कि फैंस बहुत ज्यादा उत्सुक हो जाएंगे।

#2 WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच का कोई मतलब नहीं बनता

Ad

वैसे रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच मैच देखने के इच्छुक बहुत कम लोग होंगे। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि बैकस्टेज भी कई लोग इस मुकाबले को नहीं देखना चाहते हैं। अगर गौर किया जाए तो इनके बीच मुकाबले का मेनिया के मंच पर कोई मतलब नहीं बनता है।

तीनों के बीच मुकाबले से किसी को भी फायदा नहीं होने वाला है और ना ही नतीजे को लेकर फैंस खुश होंगे। आप सभी जानते हैं कि पंक, रॉलिंस और रेंस बड़े स्टार हैं। किसी की भी हार पर WWE यूनिवर्स का गुस्सा फूट सकता है। इन सभी चीजों से बचने के लिए कंपनी ने रोमन और रॉलिंस के बीच मैच बुक करना चाहिए।

#1 पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रोमन रेंस ले सकते हैं बदला

Ad

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच आजतक बराबरी की लड़ाई रही है। इसके बावजूद कई बड़े मौकों पर रेंस के ऊपर रॉलिंस हावी रहे हैं। पिछले साल WrestleMania में कोडी रोड्स ने रेंस के 1316 दिन के टाइटल रन का अंत किया था। इसमें रॉलिंस ने भी बड़ा रोल निभाया था।

हाल ही में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में सैथ ने रिंग के बाहर रोमन की हालत खराब कर दी थी। जरूर रेंस के मन में बदले की भावना होगी। इस लिहाज से भी WWE का सैथ और रेंस के बीच मैच बुक करना बनता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications