3 कारण क्यों WWE सुपरस्टार Charlotte Flair विमेंस 2025 Royal Rumble मैच की विजेता बनीं

WWE
WWE Royal Rumble 2025 रहा धमाकेदार (Photo: X/@SKWrestling_)

Reasons Charlotte Flair Wins: WWE Royal Rumble 2025 बहुत ही धमाकेदार रहा। फैंस को विमेंस रॉयल रंबल मैच भी देखने को मिला। मुकाबले में मौजूद सभी स्टार्स ने तगड़ा प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता। एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने धमाकेदार अंदाज में वापसी की। दोनों को देखकर फैंस खुश हो गए थे। फ्लेयर ने 27वें नंबर पर आकर धमाल मचाया। उन्होंने अंत में रॉक्सेन परेज़ को एलिमिनेट कर अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीता। वापसी के बाद ही फ्लेयर को कंपनी ने बड़ा तोहफा दिया है। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों फ्लेयर विमेंस 2025 Royal Rumble मैच की विजेता बनीं।

Ad

#3 WWE ने शार्लेट फ्लेयर को Royal Rumble मैच का विजेता बनाकर दिया खास मोमेंट

Ad

दिसंबर, 2023 में ओस्का के खिलाफ मैच के दौरान शार्लेट फ्लेयर इंजर्ड हो गई थीं। इसके बाद से WWE टीवी पर उनका जलवा देखने को नहीं मिला था। करीब 14 महीने बाद उनकी वापसी हुई है। कंपनी ने कहीं ना कहीं उन्हें खास पल देना ही था और रॉयल रंबल मैच से अच्छी इसके लिए कोई दूसरी जगह नहीं हो सकती है।

आप सभी जानते हैं कि फ्लेयर का विमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है। उनकी एंट्री देखकर भी सभी प्रसन्न हो गए थे। लंबे समय बाद आने का अच्छा तोहफा उन्हें इस बार मिला है। WWE ने शायद उनकी वापसी को शानदार बनाने के लिए उन्हें बड़े मुकाबले का विजेता बनाया है।

#2 क्या WWE WrestleMania 41 में टिफनी स्ट्रैटन से होगा शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला?

Ad

टिफनी स्ट्रैटन ने पिछले महीने की शुरुआत में WWE विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। टिफनी और शार्लेट फ्लेयर के बीच WrestleMania 41 में मैच की बातें पिछले कई महीनों से चल रही हैं। लगातार इसे लेकर अफवाहें सामने आ रही थीं।

WrestleMania 41 में टिफनी से मुकाबले के चलते ही कंपनी ने शायद शार्लेट को रंबल मैच का विजेता बनाया है। अब दोनों के बीच ड्रीम मैच होने की संभावनाएं पूरी नज़र आ रही हैं। स्ट्रैटन भी कई बार फ्लेयर के खिलाफ मुकाबले की इच्छा जता चुकी हैं। ऐसा लगता है कि अब मौजूदा चैंपियन को खास मौका मिल जाएगा।

#1 क्या WWE में लंबे समय बाद शार्लेट फ्लेयर बनेंगी चैंपियन?

Ad

WWE में शार्लेट फ्लेयर को चैंपियन ना बने हुए लंबा समय हो गया है। अब ऐसा लगता है कि कंपनी ने उन्हें टाइटल देने का प्लान बना लिया है। इस वजह से ही शायद फ्लेयर को रॉयल रंबल मैच का विजेता बनाया है।

WrestleMania 41 में फ्लेयर चैंपियनशिप जीतकर अपने करियर को और सुनहरा बना सकती हैं। WWE ने बेहतर मौका उन्हें दे दिया है। उनके चैंपियन बनने से कंपनी को भी फायदा होगा। अब शार्लेट के अगले कदम पर सभी की नज़रें टिकी होंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications