3 कारण क्यों WWE द्वारा एकदम से Roman Reigns की ब्लडलाइन स्टोरी को खत्म कर देना बहुत बड़ी गलती है

WWE
ब्लडलाइन स्टोरी से कंपनी को हुआ था फायदा (Photo: WWE.com)

Reasons Bloodline Story Ending Big Mistake: पिछले कुछ सालों में WWE में ब्लडलाइन की स्टोरी गजब की रही। 2020 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और पॉल हेमन ने इस ग्रुप का गठन किया था। इसमें शामिल सभी स्टार्स को बढ़िया सफलता मिली। पिछले साल SummerSlam के बाद से तो रोमन और सोलो सिकोआ की राइवलरी ने फैंस का दिल जीत लिया। Raw के Netflix डेब्यू शो में रोमन ने सिकोआ को हराकर उला फाला और ट्राइबल चीफ का पद हासिल किया। इसके बाद से WWE ने इनकी स्टोरी पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों WWE द्वारा एकदम से रेंस की ब्लडलाइन स्टोरी को खत्म कर देना बहुत बड़ी गलती है।

Ad

#3 WWE में कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ की राइवलरी अब कोई नहीं देखना चाहता

Ad

सोलो सिकोआ ने पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में वापसी कर कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया। कंपनी ने इनके बीच फिर से मुकाबले के संकेत दे दिए हैं। पिछले साल WrestleMania के बाद कोडी की ज्यादातर राइवलरी सोलो और उनकी नई ब्लडलाइन से रही। जिसे देखकर बाद में फैंस बोर हो गए थे।

WWE ने ब्लडलाइन की स्टोरी एकदम से बंद कर बहुत बड़ी गलती कर दी है। कोडी और सिकोआ की फ्यूड फिर शुरू हो गई है, जिसे शायद ही अब कोई देखना चाहेगा। इससे आगे जाकर कहीं ना कहीं बड़ा नुकसान हो सकता है। चैंपियन के रूप में कोडी को भी इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है।

#2 ब्लडलाइन की स्टोरी जारी रहने से WWE में जेकब फाटू जैसे रेसलर को अच्छा हाइप मिलता

Ad

ब्लडलाइन की कहानी के जरिए ही WWE को जेकब फाटू जैसा खूंखार रेसलर मिला है, जिन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीत लिया। सैमी ज़ेन, जे उसो और जिमी उसो भी बड़े स्टार बन चुके हैं। अगर स्टोरी आगे भी जारी रहती तो फिर कुछ अन्य नए स्टार भी मिल सकते थे। इस चीज से कहीं ना कहीं कंपनी को फायदा होता।

जेकब फाटू को मौजूदा समय में एक बड़े पुश की जरूरत है। ब्लडलाइन की कहानी के जरिए उन्हें ये मिल सकता था लेकिन अब मुमकिन नहीं लग रहा है। रोमन रेंस के साथ अगर उनका मैच होता तो फिर और ज्यादा हाइप प्राप्त होता। कहीं ना कहीं कंपनी द्वारा ये बहुत बड़ी गलती की गई है।

#1 WWE टीवी पर लगातार दिखता रोमन रेंस का जलवा

Ad

WWE SummerSlam 2024 के बाद से ब्लडलाइन स्टोरी के चलते रोमन रेंस लगातार टीवी पर दिखाई दिए हैं। ज्यादा ब्रेक वो नहीं ले पाए। अब कहानी खत्म हो गई तो फिर रेंस के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। ऐसा हो सकता है कि उनका धमाल कम ही देखने को मिले।

कहानी अगर जारी रहती तो फिर रोमन लगातार रिंग में आते। फैंस का उत्साह बने रहता और इसका सीधा-सीधा फायदा कंपनी को मिलता। सबसे बड़ी बात है कि व्यूअरशिप भी बढ़िया रहती। इस वजह से कहा जाए तो WWE द्वारा ब्लडलाइन स्टोरी को खत्म कर देना बहुत बड़ी गलती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications