3 कारण क्यों Jimmy Uso की इंजरी से WWE दिग्गज Roman Reigns को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है

WWE
WWE Survivor Series में असली ब्लडलाइन को मिली थी सफलता (Photo: WWE.com)

Reasons Why Jimmy Uso Injury Can Cause Damage Roman Reigns: WWE Survivor Series में हुआ ब्लडलाइन WarGames मैच बहुत ही शानदार रहा। रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम ने सोलो सिकोआ की टीम को हराया। रोमन और उनके साथियों का साथ मुकाबले में सीएम पंक ने दिया था। खैर शो के बाद एक बुरी खबर सामने आई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जे उसो ने बताया कि जिमी उसो के पैर की उंगली टूट गई है। कहीं ना कहीं इस खबर से रोमन को बड़ा झटका लगा होगा। जिमी अगर एक्शन से बाहर हो जाएंगे तो फिर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों जिमी की इंजरी से रेंस को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।

Ad

#3 WWE रिंग में अभी तक जिमी उसो ने लगातार रोमन रेंस का साथ दिया है

Ad

अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood इवेंट से पहले नई ब्लडलाइन के खिलाफ अकेले ही रोमन रेंस फाइट कर रहे थे। इस इवेंट में जिमी उसो ने शानदार वापसी कर उनकी और कोडी रोड्स की मदद की। तब से लगातार रेंस के साथ जिमी खड़े रहे हैं और हर मुश्किल समय में उनका साथ दिया है।

जिमी अगर इंजरी के कारण बाहर हो जाते हैं तो फिर रेंस के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी। उन्हें उसो का साथ नहीं मिल पाएगा और इसका नतीजा कुछ भी हो सकता है। आप सभी जानते हैं कि असली ब्लडलाइन के रीयूनियन में सबसे बड़ा हाथ जिमी का ही था। उन्होंने ही सबसे पहले जे उसो से बात की थी।

#2 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस अकेले पड़ सकते हैं

Ad

कहने को तो रोमन रेंस के साथ जे उसो और सैमी ज़ेन भी हैं लेकिन बात भरोसे की है। देखकर लगता है कि रेंस अभी भी इन दोनों के ऊपर भरोसा नहीं करते हैं। इनके बीच मतभेद भी पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं।

अपने पुरानों कार्यों के लिए रोमन ने सैमी और जे से माफी नहीं मांगी। जिमी अगर बाहर हो जाते हैं तो फिर रोमन अकेले पड़ सकते हैं। उन्हें सैमी और जे का पूरी तरह साथ मिलना काफी मुश्किल है। देखा जाए तो अंत में रेंस को ही बड़ा नुकसान सहना पड़ सकता है।

#1 WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ उठा सकते हैं फायदा

Ad

ब्लडलाइन WarGames मैच में हार से सोलो सिकोआ काफी गुस्से में होंगे। वो बदला लेने के लिए कोई ना कोई रणनीति जरूर बना रहे होंगे। जिमी इंजरी एक्शन से बाहर होते हैं तो इसका फायदा सिकोआ उठा सकते हैं।

सिकोआ को पता है कि रेंस के साथ जिमी हमेशा खड़े रहते हैं। वो बाहर हो गए तो फिर रेंस कमजोर पड़ जाएंगे। इसके मद्देनजर सिकोआ फिर रेंस के ऊपर अपना दबदबा कायम कर सकते हैं। कहीं ना कहीं जिमी का बाहर होना सोलो के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications