Roman Reigns & Solo Sikoa: WWE में इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) का स्टोरीलाइन एंगल जबरदस्त चल रहा है। रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ (The Usos) के बीच अनबन देखने को मिल रही है। स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड मे संकेत मिले थे कि आने वाले समय में संभावित रूप से द उसोज़ द्वारा ट्राइबल चीफ को धोखा मिल सकता है।रेंस को अभी साफ तौर पर उसोज़ पर भरोसा नहीं रहा है। हालांकि, रेंस को सोलो पर बहुत भरोसा है लेकिन कुछ कारणों से लगता है कि वो आगे जाकर रेंस पर भारी पड़ सकते हैं। इसी कारण ट्राइबल चीफ को सिकोआ पर इतना भरोसा नहीं करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को सोलो सिकोआ पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए।3- WWE सुपरस्टार Solo Sikoa ज्यादा बोलते नहीं हैं, ऐसे में Roman Reigns समेत फैंस के लिए उनके मन में चल रही चीज़ों के बारे में पता लगाना मुश्किल हो जाता है View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने WWE में मेन रोस्टर डेब्यू होने के बाद से बहुत कम मौकों पर बात की है। वो कम बोलते हैं और इसी वजह से हमेशा ही उन्हें लेकर फैंस के बीच सस्पेंस रहता है। यह चीज़ रोमन रेंस ने भी नोटिस की होगी। भले ही इस समय सोलो, रेंस का साथ दे रहे हैं, लेकिन उन्हें भी नहीं पता है कि असल में पूर्व NXT स्टार के मन में क्या चल रहा है।रोमन रेंस का ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन इस समय चल रहा है और वो लगातार रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। ऐसे में सोलो पर भरोसा करना उनके लिए मुश्किल होगा। सोलो बहुत कम बातें करते हैं और रेंस उनसे मन में चल रही बातें भी नहीं निकाल पाएंगे। रोमन को इसी वजह से द इन्फोर्सर पर उतना ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए।2- सोलो सिकोआ सभी के लिए मुश्किलें पैदा कर चुके हैं View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ का डेब्यू के बाद से अलग ही लेवल पर दबदबा देखने को मिला। कोई भी सुपरस्टार अभी तक सोलो के डॉमिनेशन को पूरी तरह से रोक नहीं पाया है। रिंग में उनके खिलाफ भारी पड़ना मुश्किल है। सिकोआ को जरूर कुछ मौकों पर हार मिली है लेकिन उनका रिंग में काम बेहतरीन रहा है।सोलो ने कई टॉप स्टार्स को मात दी है और रोमन रेंस के मन में जरूर ये बात होगी कि सिकोआ उनके लिए भी बड़ा खतरा रह सकते हैं। सिकोआ के पास रेंस की हालत खराब करने और रिंग में उन्हें कड़ी टक्कर देने का दम है। ऐसे में अगर रेंस, सोलो पर पूरी तरह भरोसा करेंगे, तो पूर्व NXT स्टार इसका फायदा उठाकर ट्राइबल चीफ पर भारी पड़ सकते हैं। इसी वजह से रोमन को अभी से सिकोआ पर पूरी तरह विश्वास नहीं करना चाहिए।1- सोलो सिकोआ, द उसोज़ के सगे भाई हैं, उनके नहीं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस मौजूदा समय में समोअन परिवार का WWE में नेतृत्व कर रहे हैं। उनके परिवार के सदस्य द उसोज़ और सोलो सिकोआ हैं। रेंस का इन रेसलर्स से खून का रिश्ता जरूर है लेकिन वो तीनों के सगे भाई नहीं हैं। वो रेंस के कजिन हैं। दूसरी ओर द उसोज़ और सोलो सिकोआ सगे भाई हैं।वो WWE दिग्गज रिकिशी के बेटे हैं। सोलो, उसोज़ के छोटे भाई हैं। वो हमेशा से ही उसोज़ से ज्यादा करीब रहे हैं। अगर रोमन आगे जाकर द उसोज़ को फैक्शन से निकाल लेते हैं, तो फिर सोलो सिकोआ के प्रति रोमन को सतर्क रहना पड़ेगा। उसोज़ की बेइज्जती का बदला अगर जाकर सोलो लेने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में रोमन को सोलो पर उतना भी भरोसा नहीं करना चाहिए।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।