WWE: रोमन रेंस (Roman Reigns) को WWE से ब्रेक पर गए हुए एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। फैंस रोमन को टीवी पर मिस कर रहे हैं और एरीना में अक्सर उनकी वापसी कराने के चैंट्स सुनने को मिलते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि रेंस को मौजूदा समय में दर्शकों से किसी बेबीफेस जैसा रिएक्शन मिल रहा है।इस वजह से कईयों का मानना है कि ट्राइबल चीफ वापसी के बाद बेबीफेस टर्न ले सकते हैं। हालांकि, ऐसा करना उनके लिए बड़ी भूल साबित हो सकती है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों रोमन रेंस को WWE में वापसी के बाद बेबीफेस टर्न नहीं लेना चाहिए।3- WWE में रोमन रेंस को पॉल हेमन से धोखा मिल सकता है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस साल 2020 में WWE में वापसी के बाद हील टर्न लेते हुए पॉल हेमन के साथ आ गए थे। यह जोड़ी दर्शकों के बीच हिट साबित हुई और ब्लडलाइन को सबसे डॉमिनेंट फैक्शन बनाने में दिग्गज का बड़ा हाथ रहा है। हेमन की खासियत यह है कि वो अपने करियर के दौरान हील सुपरस्टार्स को ही मैनेज करते हुए दिखाई दिए हैं।अगर रेंस बेबीफेस के रूप वापसी करते हैं तो वो कुछ ऐसे फैसले ले सकते हैं जो कि पॉल को पसंद नहीं आ सकते हैं। इस स्थिति में वो रोमन रेंस को धोखा देते हुए उनसे किनारा कर सकते हैं और इसके साथ ही WWE में इस लैजेंडरी जोड़ी का अंत हो सकता है। बता दें, पॉल हेमन इससे पहले भी अपने करियर के दौरान कई बार अपने क्लाइंट को धोखा देते हुए दिखाई दे चुके हैं।2- WWE में बेबीफेस टर्न लेने के कुछ समय बाद रोमन रेंस की फैंस के बीच लोकप्रियता काफी कम हो सकती है View this post on Instagram Instagram Postजब रोमन रेंस बेबीफेस थे तो अधिकतर फैंस उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे और उन्हें अक्सर क्राउड द्वारा बू किया जाता था। रोमन को मौजूदा समय में फैंस से मिल रहे बेहतरीन रिएक्शन को देखते हुए उन्हें बेबीफेस टर्न कराने का मतलब बनता है। हालांकि, यह निर्णय आगे चलकर गलत भी साबित हो सकता है।संभव है कि फैंस रेंस के बेबीफेस टर्न लेने के बाद उन्हें कुछ समय तक सपोर्ट कर सकते हैं और जल्द ही उनसे बोर होने लग सकते हैं। इस स्थिति में ट्राइबल चीफ को WWE में पिछले बेबीफेस रन की तरह फैंस से ट्रीटमेंट मिलना शुरू हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो रोमन रेंस को बेबीफेस टर्न कराने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा और उनके कैरेक्टर को भी काफी नुकसान पहुंचेगा।1- रोमन रेंस WWE में हील के रूप में सोलो सिकोआ को बेहतर तरीके से सबक सिखा पाएंगे View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने मौजूदा समय में ब्लडलाइन को टेकओवर कर लिया है। सोलो ने दावा किया है कि वो रोमन रेंस के कहने पर ऐसा कर रहे हैं, हालांकि, संभावना ज्यादा है कि वो झूठ बोल रहे हो। ऐसा लग रहा है कि रोमन वापसी के बाद सिकोआ को मनमानी करने के लिए उन्हें सबक सिखाने का फैसला कर सकते हैं लेकिन उन्हें ऐसा करने के लिए बेबीफेस टर्न लेने की जरूरत नहीं है।याद दिला दें, जे उसो शुरूआत में रोमन रेंस के ब्लडलाइन फैक्शन को जॉइन नहीं करना चाहते थे। इसके बाद रोमन ने उन्हें बलपूर्वक अपने फैक्शन को जॉइन करने के लिए मजबूर कर दिया था। अगर ट्राइबल चीफ को सोलो सिकोआ को सही तरह सबक सिखाना है तो उन्हें हील के रूप में अपने सबसे खतरनाक रूप में आते हुए सिकोआ का बुरा हाल कर देना चाहिए।