WWE में Roman Reigns के 3 ऐसे महारिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

WWE
रोमन रेंस के इन WWE रिकॉर्ड्स को तोड़ने के बारे में सोच पाना मुश्किल काम है (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Records Never Broken: WWE के बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) बन चुके हैं। मॉर्डन एरा में उन्होंने जो किया है वो शायद कोई दूसरा रेसलर नहीं कर सकता है। पिछले चार साल तो रेंस के लिए बहुत ही शानदार रहे। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। इस दौरान कई रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किए। पूरी दुनिया में रेंस के फैंस हैं, जो उनसे बहुत प्यार करते हैं।

Ad

रोमन रेंस ने आजतक कई रिकॉर्ड बनाए और कई तोड़े। उन्होंने अपनी मेहनत से नया मुकाम कंपनी में हासिल किया है। रेंस द्वारा बनाए गए कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी हैं जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। इस आर्टिकल में हम रोमन के ऐसे 3 रिकॉर्ड्स की बात करेंगे जो शायद अब कभी टूट नहीं सकते हैं।

#3 कोई भी 3 WWE दिग्गजों को नहीं हरा सकता है

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर, द अंडरटेकर और ट्रिपल एच का WWE में बहुत बड़ा नाम है। अंडरटेकर और ट्रिपल एच रिटायरमेंट ले चुके हैं। लैसनर लंबे समय से एक्शन में नज़र नहीं आए। इन तीन स्टार्स को रोमन रेंस हरा चुके हैं। रेंस के अलावा ये कारनामा अब कोई नहीं कर पाएगा। ये रोमन का एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसका टूटना बहुत मुश्किल है।

लैसनर बहुत जल्द वापसी करेंगे। उन्हें कोई अन्य स्टार हरा सकता है। टेकर और ट्रिपल एच अब इन-रिंग एक्शन में शायद कभी नज़र नहीं आएंगे। तो अब किसी भी स्टार के लिए इन तीन दिग्गजों को हरा पाना मुश्किल है। लैसनर को रेंस मेनिया सहित कुछ अन्य इवेंट्स में हरा चुके हैं। दूसरी तरफ टेकर और द गेम को भी वो WrestleMania में मात दे चुके हैं।

#2 तीन बार लगातार WWE WrestleMania के मेन इवेंट में टाइटल रिटेन करना

Ad

फ्यूचर में कोई भी सुपरस्टार मेनिया का मेन इवेंट कर सकता है लेकिन तीन बार टाइटल रिटेन करना बहुत मुश्किल है। मॉर्डन एरा में रोमन रेंस ये कारनामा कर चुके हैं। उनका ये रिकॉर्ड शायद ही कभी टूट पाएगा। WrestleMania 37, WrestleMania 38 और WrestleMania 39 के मेन इवेंट में रेंस अपना टाइटल रिटेन कर चुके हैं।

WrestleMania 37 में रेंस ने ऐज और डेनियल ब्रायन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की थी। WrestleMania 38 में हुए विनर टेक्स ऑल मैच में रेंस ने लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती और यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की। WrestleMania 39 में रोमन ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की थी।

#1 सबसे ज्यादा समय तक WWE यूनिवर्सल चैंपियन रहना

Ad

रोमन रेंस का ये रिकॉर्ड भी आगे अब कोई नहीं तोड़ पाएगा। रेंस ने WWE SummerSlam 2020 में ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे और इस दौरान उन्होंने कई दिग्गजों को हराया।

WrestleMania XL में इस साल रेंस की बादशाहत कोडी रोड्स ने खत्म की थी। फ्यूचर में इतने लंबे समय तक किसी रेसलर का चैंपियन रह पाना बहुत मुश्किल है। अपने आप में रेंस का ये ऐसा रिकॉर्ड है जिसे तोड़ने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। रोस्टर में इस समय कोई भी ऐसा रेसलर मौजूद नहीं है जिसके ऊपर कंपनी इतने लंबे समय तक भरोसा रखेगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications