3 चौंकाने वाली चीजें जो 2024 खत्म होने से पहले Bloodline की स्टोरी में देखने को मिल सकती हैं

WWE
WWE में ब्लडलाइन की स्टोरी मजेदार चल रही है (Photo: WWE.com)

Things Can Happen Bloodline Story Before End 2024: द ब्लडलाइन WWE में पिछले कुछ सालों में सबसे बड़ा चर्चा का विषय बन गया है। पिछले महीने Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट में द रॉक (The Rock) नज़र आए थे। इसके बाद से वो WWE टीवी पर नहीं दिखे। ऐसा लगता है कि इस ग्रुप में और भी बदलाव आगे देखने को मिल सकते हैं। रोड टू WrestleMania 41 में रॉक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। साल 2024 के खत्म होने से पहले कुछ बदलावोंं की उम्मीद की जा सकती है। इस आर्टिकल में हम उन तीन चौंकाने वाली चीजों के बारे में बात करेंगे जो 2024 खत्म होने से पहले ब्लडलाइन की स्टोरी में देखने को मिल सकती हैं।

Ad

#3 क्या नई ब्लडलाइन के लीडर सोलो सिकोआ को WWE स्टार जेकब फाटू द्वारा मिलेगा धोखा?

Ad

सोलो सिकोआ के साथ मिलकर नई ब्लडलाइन में इस समय जेकब फाटू अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने सोलो के प्रति वफादारी दिखाई है। हालांकि, वो सोलो ही हैं जिन्होंने टीवी पर उन्हें पहली हार सौंपी थी। फाटू इस चीज को अभी भी नहीं भूले होंगे। आपको बता दें Bad Blood में रोमन रेंस और कोडी रोड्स ने सिकोआ और फाटू को हराया था।

अगर आगामी Survivor Series में होने वाले वॉरगेम्स मैच में सोलो की ब्लडलाइन सफल नहीं होती है तो फिर जेकब फाटू मुंह मोड़ते हुए नज़र आ सकते हैं। सिकोआ के ऊपर फाटू टर्न ले सकते हैं। वैसे भी अब फाटू को भी पता चल गया है कि कैसे मैच जीतना है और कैसे चीजों को आगे बढ़ाना है।

#2 WWE रिंग में कब होगी पॉल हेमन की वापसी?

Ad

WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से बिना पॉल हेमन के रोमन रेंस काम कर रहे हैं। हाल के सप्ताहों में इस चीज के संकेत मिले हैं कि हेमन बैकस्टेज मौजूद रहते हैं। वो वापसी के लिए किसी बड़े पल का इंतजार कर रहे हैं।

Survivor Series में होने वाले वॉरगेम्स मैच में आकर सोलो सिकोआ का काम खराब हेमन कर सकते हैं। इस साल जून में सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके ऊपर हमला किया था। वो बदले के मूड में जरूर होंगे। आप सभी जानते हैं कि हेमन के पास हमेशा एक रणनीति होती है।

#1 क्या WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की असली ब्लडलाइन में शामिल होंगे लांस अनोआ'ई?

Ad

इस हफ्ते की शुरूआत में ये पता चला था कि लांस अनोआ'ई WWE में शामिल हो गए हैं और मौजूदा समय में NXT का हिस्सा हैं। इसका मतलब ये है कि बहुत जल्द वो ब्लडलाइन की स्टोरी में शामिल हो सकते हैं।

कंपनी ने Survivor Series में नई और असली ब्लडलाइन के बीच वॉरगेम्स मैच का ऐलान कर दिया है। SmackDown में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ने मैच में पांच मेंबर होने की बात कही थी। अगर सोलो के ग्रुप में द रॉक चले जाते हैं तो फिर रोमन के साथ लांस अनोआ'ई आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications