The Rock & Roman Reigns: WWE सुपरस्टार द रॉक (The Rock) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच में कई समानताएं हैं। यह दोनों रेसलिंग को पसंद करते हैं और अनोआ'ई फैमिली का हिस्सा हैं। वैसे अगर आप इनके बीच में सिर्फ यही दोनों समानताएं जानते हैं तो आप गलत हैं।इनके बीच में और भी कई ऐसी समानताएं हैं जिनके बारे में आपने नहीं पढ़ा होगा। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन समानताओं के बारे में बताने वाले हैं जो आपको अब से पहले नहीं मालूम होंगी। आइए बिना देरी के शुरू करते हैं:#3 WWE सुपरस्टार द रॉक और रोमन रेंस का किरदार हील बनकर ही बेहतर हुआ हैद रॉक और रोमन रेंस दोनों ही बेबीफेस के रूप में नापसंद किए गए थे। इन दोनों को ही अपने किरदार बदलने पड़े थे। Survivor Series 1997 में जब रॉक ने कंपनी की रिंग में एंट्री की थी तो उन्हें फैंस ने बू किया था। सिंगल्स रेसलर के तौर पर रोमन रेंस का भी यही हाल था।द रॉक ने हील बनकर नेशन ऑफ डॉमिनेशन ज्वाइन कर ली थी। वहीं रोमन रेंस पैंडेमिक के दौरान ट्राइबल चीफ बन गए थे। इन दोनों को फैंस ने इसी रूप में पसंद किया और अब आपको दिखाई दे रहा है कि कैसे रॉक फिर से हील बन गए हैं। इस किरदार को भी फैंस उतना ही पसंद कर रहे हैं जितना पहले किया करते थे।#2 द रॉक और रोमन रेंस कई बार WWE WrestleMania मेन इवेंट का हिस्सा रहे हैं View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania में परफॉर्म करना हर रेसलर का सपना होता है। रेसलर्स कई बार इसमें मैच तक नहीं प्राप्त कर पाते हैं लेकिन रोमन रेंस और द रॉक ऐसा कई बार कर चुके हैं। वह ना सिर्फ WrestleMania का हिस्सा बने बल्कि मेन इवेंट मैच में भी शामिल थे।रॉक जहां पांच बार मेन इवेंट का हिस्सा रहे हैं तो वहीं रोमन रेंस सात बार मेन इवेंट का हिस्सा रहे हैं। रॉक ने जहां WrestleMania 15, 16, 17, 28, 29 को हेडलाइन किया है तो वहीं रोमन रेंस 2015, 2016, 2017, 2018, 2021, 2022 और 2023 में इसे अबतक हेडलाइन कर चुके हैं। ब्लडलाइन के यह दोनों मेंबर्स इस साल भी सबसे बड़े इवेंट को हेडलाइन करने वाले हैं। #1 WWE दिग्गज जॉन सीना इन दोनों के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postजॉन सीना ने रोमन रेंस और द रॉक के साथ मैच लड़े हैं। रॉक को WrestleMania 28 और 29 में जॉन से मैच लड़ना पड़ा था जबकि रोमन रेंस के साथ वह 2017 के समय बढ़िया स्टोरीलाइन का हिस्सा थे। इस दौरान रोमन को फैंस नापसंद करते थे क्योंकि वह बेबीफेस थे और साथ ही कोई प्रोमो नहीं कट कर पा रहे थे।रोमन के साथ काम करते समय जॉन ने रेंस का तब मजाक बनाया था जब वह प्रोमो कट नहीं कर पाए थे। यह 2017 में Raw के दौरान हुए सैगमेंट में हुआ था। फैंस को भी समझ आ गया था कि रोमन अपना प्रोमो भूल गए थे। जॉन ने इस प्रोमो को खत्म करवाया। रोमन ने अपने ऊपर काम किया और सभी को दिखाया कि उन्होंने कितनी सीख ली है।