3 बड़े स्टार्स जो WWE दिग्गज Roman Reigns को एक बार फिर हील बनाने की क्षमता रखते हैं 

WWE, The Rock, Roman Reigns, Seth Rollins, Paul Heyman,
क्या रोमन रेंस एक बार फिर लेंगे हील टर्न? (Photo: WWE.com)

Stars Can Turn Roman Reigns Heel: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE में मौजूदा समय में बेबीफेस बन चुके हैं। रोमन को बेबीफेस बनने के बाद से ही फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। यही नहीं, रेंस के द उसोज़ (The Usos) के अलावा सैमी ज़ेन के साथ भी रिश्ते काफी अच्छे हो चुके हैं। हालांकि, ट्राइबल चीफ हमेशा के लिए बेबीफेस नहीं बने रहेंगे और वो भविष्य में एक बार फिर विलन बन सकते हैं। WWE में कुछ ऐसे शख्स मौजूद हैं जो कि हेड ऑफ द टेबल को एक बार फिर पुराने रूप में लौटने पर मजबूर कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े स्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE दिग्गज रोमन रेंस को एक बार फिर हील बनाने की क्षमता रखते हैं।

Ad

3- WWE दिग्गज पॉल हेमन का काफी सम्मान करते हैं रोमन रेंस

Ad

रोमन रेंस ने WWE में ट्राइबल चीफ बनने से पहले कई सालों तक बेबीफेस के रूप में काम किया था। इसके बाद रोमन ने पॉल हेमन के साथ आने का फैसला किया था। रेंस पर हेमन का कुछ ऐसा असर पड़ा है कि वो टीवी पर वापसी के बाद अचानक हील बन गए। पॉल आज भी WWE में रोमन रेंस के वाइजमैन बने हुए हैं। रोमन दिग्गज का काफी सम्मान करते हैं और वो उनकी बातें भी मानते हैं। देखा जाए तो पॉल हेमन चतुर इंसान हैं और वो चाहे तो रेंस को अपनी बातों में फंसाकर एक बार फिर हील बनने के लिए मना सकते हैं।

2- WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को देखकर रोमन रेंस का गुस्सा फूट पड़ता है

Ad

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस WWE में एक वक्त भाई जैसे हुआ करते थे। हालांकि, मौजूदा समय में सैथ और रोमन एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बन चुके हैं। जब भी ये दोनों आमने-सामने आते हैं तो एक-दूसरे का बुरा हाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। देखा जाए तो रॉलिंस को देखकर रेंस पर पारा चढ़ जाता है। यही कारण है कि अगर रोमन रेंस WWE में सैथ रॉलिंस के साथ लंबे समय तक फिउड करते हैं तो इस बात की काफी संभावना है कि रोमन की आक्रामकता धीरे-धीरे बढ़ती चली जा सकती है और वो आखिरकार हील बन सकते हैं।

1- WWE दिग्गज द रॉक ने Raw Netflix प्रीमियर पर रोमन रेंस को एक्नॉलेज किया था

द रॉक ने Raw के Netflix प्रीमियर पर रोमन रेंस के ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जीत के बाद उन्हें उला फाला पहनाकर एक्नॉलेज किया था। देखा जाए तो रॉक और रोमन पिछले साल WrestleMania तक साथ मिलकर काम करते हुए दिखाई दिए थे। असल जिंदगी में ये दोनों कजिन भी हैं। अगर द रॉक वापसी के बाद एक बार फिर रोमन रेंस के साथ काम करते हैं तो वो अपना फायदा निकालने के लिए रोमन को विलन बनाने की कोशिश कर सकते हैं। देखा जाए तो रॉक, रेंस के बड़े भाई हैं इसलिए वो बिना ज्यादा विरोध किए हुए उनकी बातों में आकर हील टर्न ले सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications