Stars Triple H Must Push After Survivor Series: WWE Survivor Series का आयोजन 30 नवंबर, 2024 को होगा। कंपनी ने शो के लिए बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया है। रोमन रेंस और सीएम पंक जैसे दिग्गज स्टार्स का जलवा देखने को मिलेगा। रोस्टर में इस समय कुछ ऐसे रेसलर्स हैं जो सही कहानी के साथ उच्च स्तर पर पहुंचने की क्षमता रखते हैं। WrestleMania सीजन तेजी से नजदीक आ रहा है। ट्रिपल एच (Triple H) के एरा में अभी तक अच्छा काम हुआ है। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें द गेम ने Survivor Series के बाद बड़ा पुश देना चाहिए।#3 ट्रिपल एच ने अब WWE सुपरस्टार चेल्सी ग्रीन के लिए बड़ा सोचना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postचेल्सी ग्रीन ने पिछले एक साल में दिखाया है कि उनमें बड़ा सुपरस्टार बनने की क्षमता है। हालांकि, साल 2023 में वापसी के बाद से ग्रीन WWE में अभी तक टॉप परफॉर्मर नहीं बन पाई हैं। उन्होंने ये जरूर दिखाया है कि वो एक मनोरंजक और भरोसेमंद रेसलर हैं।Survivor Series के बाद अब ग्रीन को पुश देना बनता है। ट्रिपल एच को उनके लिए बड़ा प्लान बनाना चाहिए। उन्हें उनकी मेहनत का फल अब मिलना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो वो आगे जाकर कंपनी में अपना कमाल दिखा सकती हैं। #2 क्या WWE Survivor Series 2024 के बाद ब्रॉन्सन रीड को मिल पाएगा बड़ा पुश? View this post on Instagram Instagram Postपिछले कुछ महीनों में एक खतरनाक मॉन्स्टर के रूप में ब्रॉन्सन रीड सामने आए हैं। मौजूदा समय में वो जबरदस्त काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने नई ब्लडलाइन को भी ज्वाइन किया। Survivor Series में होने वाले ब्लडलाइन WarGames मैच का भी वो हिस्सा हैं। ट्रिपल एच ने रीड के मौजूदा मोमेंटम को बरकरार रखकर उन्हें बड़ा पुश देना चाहिए। कई लोगों को लगता है कि ब्रॉन्सन और भी बड़ी चीजें कर सकते हैं। सैथ रॉलिंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ उनकी राइवलरी शानदार रही थी। Survivor Series के बाद वो तगड़े पुश के हकदार हैं। #1 WWE रिंग में कब होगा रोमन रेंस और जेकब फाटू का मुकाबला?इस साल अभी तक सबसे शानदार डेब्यू जेकब फाटू का रहा है। उन्होंने अपने जबरदस्त एक्शन से खूब प्रभावित किया है। कंपनी ने भी उनकी बुकिंग अच्छे अंदाज में की है। उनकी वजह से ही सोलो सिकोआ को काफी मजबूती मिली है। Survivor Series 2024 के बाद ट्रिपल एच को अब जेकब फाटू के सिंगल्स मैचों पर ध्यान देना चाहिए। वो बड़ी जीत अकेले हासिल करेंगे तो काफी फायदा होगा। फैंस रोमन और फाटू के बीच मैच देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। इसके बारे में द गेम ने जल्द से जल्द सोचना चाहिए।