3 WWE स्टार्स जो Roman Reigns को 2025 के Royal Rumble मैच में बड़ा धोखा दे सकते हैं

WWE
WWE Royal Rumble 2025 में रोमन रेंस को लग सकता है झटका (Photo: WWE.com)

Stars Who Can Betray Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होने वाला है। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नज़रें टिकी हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns), जॉन सीना, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गज अपनी एंट्री का ऐलान कर चुके हैं। रंबल मुकाबले में हर बार कोई ना कोई चौंकाने वाली चीज देखने को जरूर मिलती है। कुछ स्टार्स अपने ही साथी के खिलाफ बड़ा गेम खेलकर उन्हें एलिमिनेट कर देते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जो रोमन को आगामी Royal Rumble मैच में बड़ा धोखा दे सकते हैं।

Ad

#3 WWE हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन थाम सकते हैं सीएम पंक का दामन

Ad

पिछले साल Survivor Series में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस की टीम का साथ सीएम पंक ने दिया था। पंक ने ये कदम पॉल हेमन के कहने पर उठाया था। बदले में पंक ने हेमन से एक फेवर लेने की बात कही थी, जिसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

Royal Rumble मैच में इस बार हेमन बड़ा गेम खेल सकते हैं। वो रोमन को धोखा देकर पंक से हाथ मिला सकते हैं। इस तरह की संभावना के पूरे चांस हैं। वहां से फिर पंक और रेंस के बीच राइवलरी की शुरुआत हो सकती है, जिसमें पॉल का बहुत बड़ा रोल देखने को मिल सकता है।

#2 क्या WWE Royal Rumble मैच 2025 में द रॉक करेंगे रोमन रेंस का काम-तमाम?

Ad

WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में द रॉक ने आकर रोमन रेंस की तारीफ की थी। बाद में रोमन को उला फाला पहनाने भी रिंग में रॉक आए थे। दोनों के बीच ड्रीम मैच का इंतजार भी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। द ग्रेट वन कब बड़ा कदम उठा दें इसके बारे में कुछ पता नहीं रहता है।

रॉक आगामी मेंस रॉयल रंबल मैच में सरप्राइज एंट्री कर रोमन रेंस के ऊपर हमला बोल सकते हैं। उनके द्वारा रोमन को बड़ा धोखा मिल सकता है। हो सकता है कि वो अंत में रोमन को एलिमिनेट कर दें। ऐसा हुआ तो फिर मजा जा जाएगा। वहां से ड्रीम मैच देखने के आसार बढ़ जाएंगे।

#1 WWE Royal Rumble मैच 2025 में जे उसो उठा सकते हैं बड़ा कदम

Ad

जे उसो ने अब खुद को सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर लिया है। रोमन रेंस ने ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दोबारा हासिल कर ली है। अब कहीं ना कहीं जे के मन में भी हलचल पैदा हो गई होगी। वो उला फाला के लिए जा सकते हैं। इसकी चाह जरूर वो भी रखते होंगे।

रॉयल रंबल मैच में जे इस बार रोमन को एलिमिनेट कर सभी को चौंका सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर मामला पूरी तरह गरम हो जाएगा। फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। उसो द्वारा रेंस को बड़ा धोखा मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications