3 फेमस स्टार जिन्हें WWE ने WrestleMania 41 में जरूर खास मोमेंट देना चाहिए

WWE
क्या इन स्टार्स को मिल पाएगा खास मोमेंट? (Photo: WWE.com)

Stars Should Give Special Moment WrestleMania: WWE WrestleMania में परफॉर्म करना हर किसी रेसलर का सपना होता है। हालांकि, ये सौभाग्य बहुत कम रेसलर्स को मिलता है। रोस्टर में मौजूद सभी स्टार्स अपने करियर में एक खास WrestleMania मोमेंट पाने के लिए दिन-रात मेहनत में लगे रहते हैं। WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को इस साल होने वाला है। इसके लिए कुछ बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया गया है। इस आर्टिकल में हम उन तीन फेमस सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें WWE ने आगामी मेगा इवेंट में खास मोमेंट जरूर देना चाहिए।

Ad

#3 WWE WrestleMania 41 में जे उसो को जीत मिलनी चाहिए

Ad

WrestleMania 41 में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। जे ने इस साल का रॉयल रंबल मैच जीतकर द रिंग जनरल को मेनिया में प्रतिद्वंदी के रूप में चुना। पिछले कुछ सालों में जे ने बहुत मेहनत की है। खासतौर पर उन्होंने अपने सिंगल्स रन को शानदार बनाया है।

WWE ने WrestleMania 41 में जे उसो को उनकी मेहनत का फल देकर खास मोमेंट देना चाहिए। जे को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनना चाहिए। पहली बार वो अपने करियर में वर्ल्ड टाइटल हासिल करेंगे तो फिर मजा आएगा। मौजूदा समय में वो ये चीज डिजर्व भी करते हैं।

#2 WWE में जेकब फाटू बहुत अच्छा काम कर रहे हैं

Ad

पिछले साल जून में जेकब फाटू ने WWE SmackDown में डेब्यू किया था। नई ब्लडलाइन में जुड़ने के बाद उन्होंने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी। अपनी जबरदस्त ताकत से उन्होंने दुश्मनों को ढेर किया है।

जेकब फाटू के लिए अब कंपनी ने बड़ा प्लान बनाना चाहिए। ट्रिपल एच ने WrestleMania 41 में उन्हें खास मोमेंट देकर आगे बढ़ाना चाहिए। कहीं ना कहीं ये चीजे उनके करियर के लिए बेहतर साबित होगी। वैसे भी उनके कुछ ड्रीम मैच बहुत जल्द कंपनी में होने वाले हैं।

#1 क्या WWE WrestleMania 41 में टिफनी स्ट्रैटन की जीत होगी?

Ad

टिफनी स्ट्रैटन ने इस साल की शुरुआत में नाया जैक्स को हराकर विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। WrestleMania 41 में उनका मुकाबला दिग्गज शार्लेट फ्लेयर के साथ होने वाला है। फ्लेयर ने विमेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर ये मौका हासिल किया।

टिफनी स्ट्रैटन भी WrestleMania 41 में खास मोमेंट की हकदार हैं। अभी तक उन्होंने बढ़िया काम किया है। मेगा इवेंट में वो फ्लेयर के ऊपर जीत हासिल करती हैं तो फिर उनका करियर आसमान छू सकता है। WWE को उनके लिए जरूर तगड़ा प्लान बनाना चाहिए। अगर वो आगे भी चैंपियन बनी रहेंगी तो फिर फायदा हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications